बेमेतरा। गुरुवार को बेमेतरा जिले में हत्या का मामला सामने आया है। यह घटना साजा थाना क्षेत्र के पुलिस चौकी देवकर अंतर्गत ग्राम डेहरी का है। देवकर पुलिस चौकी से मिली जानकारी अनुसार गुरुवार दोपहर के समय डेहरी गांव में घरेलू विवाद के बाद पति ने पत्नी के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इसके बाद पति ने खुद अपना गला काटकर आत्महत्या कर ली है। इस घटना में पत्नी सुखवंतीन की हालत नाजुक बनी हुई है। मृतक पति का नाम आशीष बंजारे पिता इंद्रकुमार बंजारे उम्र 28 निवासी ग्राम डेहरी है। बताया जा रहा है कि मृतक की कुछ दिनों से मानसिक स्थिति ठीक नहीं थी। इसके अलावा पति-पत्नी के बीच आए दिन घरेलू विवाद होता था। इसी विवाद के कारण पति ने अपनी पत्नी के ऊपर जानलेवा हमला कर खुद आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मिलने के बाद गांव में हड़कंप मच गया। पुलिस को जानकारी दी गई। मौके से गंभीर रूप से घायल पत्नी को अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी स्थिति ठीक नहीं है। वहीं, शव को पुलिस ने अपने कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है। मर्ग कायम कर जांच किया जा रहा है।
42
