BIG BREAKING बर्फ फैक्ट्री में बड़ा हादसाः सिलेंडर ब्लास्ट से एक की मौत, 04 झुलसे, आज दोपहर हुई घटना, पुलिस टीम मौके पर

by Kakajee News

रायगढ़। शहर के लालटंकी क्षेत्र में आज दोपहर आक्सीजन सिलेंडर ब्लास्ट होनें की घटना में एक युवक की मौत हो गई 04 लोग घायल हो गए। उक्त घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक शहर के लालटंकी क्षेत्र में स्थित सुभाष बर्फ फैक्टरी में आज दोपहर डेढ बजे के आसपास सिलेंडर ब्लास्ट हो गया इस दौरान मौके पर मौजूद संजय सहगल की घटना स्थल पर ही मौत हो गई वहीं बर्फ लेने पहुंचे 04 लोगों के घायल हो जाने की बात कही जा रही है। जिन्हें तत्काल उपचार के लिये जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
इस घटना के बाद पूरे क्षेत्र में दहशत का माहौल निर्मित हो गया है वहीं परिजनों का रो- रोकर बुरा हाल हो गया। इस घटना की जानकारी मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंचकर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Posts

Leave a Comment