डॉ.भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा को दूषित करने वालों पर कड़ी कार्यवाही हो-कांग्रेस पार्टी

by Kakajee News

रायगढ। डॉ भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा पे रंग पोतकर दूषित किये जाने की घटना की जानकारी मिलने पर जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण व शहर के अध्यक्ष द्वय नगेन्द्र नेगी व अनिल शुक्ला अपने प्रतिनिधि मंडल जिसमे जिला कांग्रेस प्रभारी महामन्त्री शाखा यादव प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ कांग्रेसी अनिल अग्रवाल (चीकू) व यतीश गांधी ने न्यायालय परिसर के पास व चक्रधरनगर थाने के पास स्थापित डॉ.अंबेडकर जी प्रतिमा में बीती रात कतिपय विघ्न संतोषी शरारती तत्वों ने रंग पोतकर उन्हें दूषित किया जिसे अक्षमेय अपराध मानते हुए घटना की घोर निंदा की है।
इस घटना के संबंध में जिला कांग्रेस अध्यक्ष नगेन्द्र नेगी ने जिला प्रशासन से कार्यवाही की मांग करते हुए कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की प्रतिमा का अपमान करना एक गंभीर और निंदनीय कृत्य है। यह घटना न केवल डॉ. अंबेडकर जी के अनुयायियों के लिए अपितु संपूर्ण समाज के लिए भी आहत करने वाली है। नेगी ने आगे कहा कि इस घटना पर कहा कि आरोपियों के विरुद्ध गंभीर अपराध दर्ज किया जाना चाहिए आरोपियों को कड़ी से कड़ी सजा दी जानी चाहिए।
घटना की जांच तत्काल की जानी चाहिए और आरोपियों को जल्द से जल्द पकड़ा जाना चाहिए। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अनिल शुक्ला ने घटना को लेकर कहा कि : इस तरह की घटनाएं सामाजिक सौहार्द को खराब करती हैं। डॉ. अंबेडकर जी जैसे महान व्यक्तियों की प्रतिमाओं का सम्मान और गरिमा बनाए रखना हमारा कर्तव्य है। आरोपियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई करके कानून का पालन करना आवश्यक है।साथ ही प्रतिनिधि मंडल अनिल अग्रवाल (चीकू), यतीश गांधी व शाखा यादव नेभी घटना की तीव्र निंदा करते हुए रायगढ़ जिला प्रशासन से अपेक्षा की है अम्बेडकर चौक में पर्याप्त प्रकाश व्यवस्था हो व्यस्तता वाला चलित मार्ग होने के कारण सी सी टी वी लगाई जावे साथ ही पुलिस पेट्रोलिंग भी हो और रात्रिकालीन अवांछित तत्वों पर निगरानी रखने हेतु पुलिस कर्मचारी की ड्यूटी रहे साथ ही ये भी अपेक्षा की गई कि उक्त घटित घटना के ।मद्देनजर कानून और व्यवस्था बनाये रखने हेतु प्रशासन इस मामले में कड़ी कार्रवाई करेगा और आरोपियों को जल्द से जल्द कठोर सजा दिलाएगा।उक्ताशय की जानकारी जिला कांग्रेस प्रवक़्ता विनोद कपूर ने मीडिया को दी।

Related Posts

Leave a Comment