कुंडली में दोष बताकर ढोंगी बाबा ने ठग लिये 36 लाख, बाबा की पतासाजी में जुटी पुलिस

by Kakajee News

दुर्ग। भिलाई के सुपेला पुलिस ने एक ढोंगी बाबा को हरियाणा से गिरफ्तार किया है। ढोंगी बाबा ने एक महिला की कुंडली में ग्रह और कुंडली दोष बताकर पूजा पाठ किया फिर उसके साथ 36 लाख से अधिक रकम को धोखाधड़ी की वारदात को अंजाम दिया था। इसके बाद ढोंगी बाबा ने महिला से उसके फ्लैट को अपने नाम करने की बात कही लेकिन महिला ने देने से मना कर दी। जिसके बाद महिला को ठगी होने का अहसास हुआ। जिसके बाद महिला ने ढोंगी बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कराई।
पुलिस प्रवक्ता पद्मश्री तंवर ने बताया कि पीड़िता पल्लवी जायसवाल ने सुपेला थाने में शिकायत दर्ज कराई कि वहां नेहरू नगर स्थित कालीबाड़ी मंदिर आना जाना था जहां मंदिर के पुजारी मिश्रा से परिचय हुई उसने अपनी जन्मकुंडली दिखाई और कहा कि उसका सेहत ठीक नही रहती है और आए दिन सेहत खराब रहता हैं। पुजारी मिश्रा ने उसका कुंडली देखने के बाद उसमे काफी दोष होना बताया जिसके बाद पीड़िता ने पुजारी से कहा कि पूजा कर उसका ग्रहों को शांत करना पड़ेगा।और उसके लिए बाहर से पुजारी बुलाना पड़ेगा।
मिश्रा ने कहा कि एक पुजारी उसके परिचय वाला है जब भी भिलाई आएंगे तो उनके द्वारा शांत पूजा पाठ करने से ग्रहों को स्थिति ठीक हो जायेगा जिसके एवज में पूजा पाठ का खर्च निर्वहन करना होगा पीड़िता ने हरियाणा के कुलदीप महाराज ने पीड़िता से जनवरी 2023 को अपने खाते में 117 हजार जमा कराए। जिसके बाद कुलदीप महाराज महिला को लगातार उसकी जान को खतरा होने के बहाने से जनवरी 2023 से अप्रैल 2025 तक 36 लाख 66 हजार रुपए ठग लिए उसके बाद कुलदीप महाराज ने उसका जुनवानी स्थित फ्लैट को अपने नाम करने को कहा लेकिन महिला ने इंकार कर दी और महिला ने कुलदीप महाराज के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई।
पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर आरोपी ढोंगी बाबा के पतासाजी में जुट है थी पुलिस जांच के दौरान जानकारी लगी कि कुलदीप महाजर हरियाणा के रोहतक के रिटोली गांव का रहने वाला को गिरफ्तार किया है पुलिस के पूछताछ में आरोपी कुलदीप ने बताया कि वहां कोई पंडित नही है वह यूट्यूब देखकर पंडित बन गया था। पुलिस ने आरोपी के पास से कार,मोबाइल,बैनर पोस्टर,प्रचार प्रसार को सामग्री और कई दवाई जड़ी बूटी पूजन सामग्री बरामद की है। पुलिस ने आरोपी ढोंगी बाबा को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश कर दिया है।

Related Posts

Leave a Comment