कोरबा । मानिकपुर चौकी क्षेत्र के दादर इलाके में मोबाइल और रुपए की लूट करने वाले एक युवक पकड़ा गया वही दो मौके से फरार हो गए।
दादर निवासी दिवाकर कुमार प्रजापति और करण सिंह मरकाम मंगलवार शाम को दादर विद्युत सब स्टेशन बाजार रोड के पास पहुंचे हे थे कि अचानक पीछे से बाइक सवार 03 बदमाश आए। जो नशे की हालत में थे और पैसे की मांग करने लगे। रुपए नहीं है बोलने पर मारपीट करते हुए हाथ से मोबाइल लूट कर आरोपी फरार हो गए।
पीड़ित करण सिंह ने बताया कि वो ममता सूरजपुर का रहने वाला है और दादर स्थित गल्बे कम्पनी में सुपरवाइजर का काम करता है और अपने दोस्त के साथ बुधवार की शाम दादर की तरफ जा रहा था इस दौरान सूनेपन का फायदा उठाते हुए बाइक सवार तीन युवकों उनके साथ मारपीट करते हुए मोबाइल छीन लिया उसके बाद पैसे की मांग कर रहे थे जहां वह बाइक चला रहे एक युवक से किसी तरह लड़ता रहा और बाइक की चाबी छीन लिया वही दो लोग मौके से फरार हो गए तब जाकर इसकी सूचना मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई।
मानिकपुर चौकी प्रभारी नवीन पटेल ने बताया कि बाइक पर सवार लूट के 03 आरोपियों के खिलाफ BNS की धारा 304 (2) 3 (5) के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। जिसमें से एक आरोपी मोहन टंडन पिता रामलाल टंडन उम्र 18 वर्ष डिपरापारा मानिकपुर को बाइक के साथ पकड़ने में सफलता हासिल हुई है। अन्य दो बदमाशों की तलाश की जा रही है।
लूटपाट करने वाले बदमाश स्प्लेंडर बाइक में थे जिसमें सामने नंबर प्लेट नहीं था वही पीछे नंबर प्लेट रहते हुए भी उन लोगों ने कपड़ा बांध रखा था उनकी मनसा ही लूटपात करने का था। पुलिस ने इस मामले में कार्यवाही करते आरोपी को जेल भेज दिया है।
