पुलिस की नौकरी दिलाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी, आरोपी गिरफ्तार

by Kakajee News

कबीरधाम । कबीरधाम पुलिस ने आज गुरुवार को पुलिस विभाग में नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपए की ठगी करने वाले एक फर्जी दलाल को गिरफ्तार किया है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पुष्पेन्द्र बघेल ने बताया कि ग्राम शीतलपानी निवासी आरोपी परदेशी टेकाम पिता प्रताप सिंह टेकाम द्वारा खुद को पुलिसकर्मी बताकर सहायक आरक्षक व एसआई पद पर भर्ती कराने का झांसा दिया जा रहा था।
आरोपी ने ग्राम घोठिया निवासी पीड़ित राम बघेल से तीन लाख तीन हजार 600रुपए की ठगी की। इसमें से एक लाख 83 हजार600रुपए खाता के माध्यम से व शेष नगद राशि कवर्धा के सिग्नल चौक स्थित एक लॉज के पास आरोपी को दी गई, जिसकी पुष्टि दो गवाह द्वारा की गई है। जब पीड़ित द्वारा राशि वापसी या नियुक्ति की मांग की गई, तो आरोपी द्वारा लगातार टालमटोल किया गया। अंततः थाना कोतवाली कवर्धा में रिपोर्ट किया गया,जिस पर अपराध दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। प्रारंभिक पूछताछ में यह संकेत भी मिले हैं कि आरोपी द्वारा अन्य लोगों से भी इसी प्रकार की ठगी की गई होगी, जिसकी जांच की जा रही है। कबीरधाम पुलिस आम नागरिकों से अपील किया है कि किसी भी प्रकार की सरकारी नौकरी, ट्रांसफर या टेंडर दिलाने के नाम पर यदि कोई व्यक्ति आपसे धन की मांग करता है, तो तुरंत थाना या कंट्रोल रूम को सूचित करें।

Related Posts

Leave a Comment