शादी में चढ़ाया असली जेवर, विदाई में बहु लाई नकली, झगड़े के बाद लगाई फांसी

by Kakajee News

बरेली में शादी में चढ़ाए जेवर को लेकर विवाद हो गया। लड़के वालों ने आरोप लगाया कि उन्होंने शादी में असली जेवर चढ़ाया था। विदाई के बाद बहू जब मायके से लौटी तो जेवर नकली था। उन्होंने शादी कराने वाले बिचपई (अगुआ) से इसकी शिकायत की। दोनों पक्षों में झगड़े के बाद तनाव में बिचपई ने पेड़ से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

अलीगंज क्षेत्र के मन्डोरा गांव के प्रकाश पाल के लडके की शादी थी। प्रकाश पाल के साले का लडका ओमकार पुत्र चरनसिंह निवासी देवकरैती शाहबाद रामपुर शादी कराने में बिचपई था। शादी की पहली विदा के बाद बहू जब ससुराल आई। लड़के पक्ष ने ओमकार से कहा कि शादी में जो जेवर चढ़ाया था। वह असली था। जब दोबारा बहू मायके से आई तो दो चीज नकली निकली। जिसको लेकर ओमकार से कुछ कहासुनी हुई। जिसके बाद शाम को ओमकार प्रकाश पाल के भाई वीरपाल के साथ शराब पीने चला गया। उसके बाद शराब के नशे में घर में गाली गलौज करता रहा। बाद में जंगल की तरफ चला गया। फिर वापस नहीं आया।

शुक्रवार सुबह जब देखा तो ओमकार का शव पेड़ से लटका हुआ था। गांव वालों ने देखा तो पुलिस को सूचना दी। मौके पर एसआई प्रदीप कुमार राघव मय फोर्स के पहुंचे और शव को पेड़ से नीचे उतारा। शव शर्ट के सहारे पेड़ से लटका हुआ था। पैर जमीन से छू रहे थे। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया

Related Posts

Leave a Comment