बीजापुर। रामपुरम सीएएफ कैम्प में पदस्थ एक जवान ने आज सुबह अपने आपको गोली मारकर आत्महत्या करने की कोशिश की। जख्मी हुए जवान का यहां प्राथमिक उपचार कर बेहतर इलाज के लिए जवान को मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर किया गया हैं।
जानकारी के मुताबिक जिले के भोपालपटनम ब्लाक के रामपुरम सीएएफ कैम्प में पदस्थ जवान मनोज दिनकर ने सुबह 5 बजे के करीब अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर अपनी जान लेने की कोशिश की। सुबह कैम्प के अंदर चली गोली की आवाज सुनकर कैम्प में अफरा तफरी मच गई। अन्य जवानों ने जब देखा कि जवान मनोज ने खुद को गोली मार ली तो अन्य जवानों ने घायल मनोज को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल घायल जवान का प्राथमिक उपचार किया गया। जवान की गंभीर हालत को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज जगदलपुर रेफर कर दिया गया हैं। घटना की खबर लगते ही पुलिस के आला अधिकारी मौके पर पहुंचे थे। हालांकि खबर लिखे जाने तक घटना का कारण सामने नहीं आ सका था।
