कोरबा। कोरबा रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर एक पर उसे वक्त हड़कंप मच गया जब पूछताछ केंद्र में लोग यात्री ट्रेन का पता करने बारी-बारी से जा रहे थे इस दौरान पूछताछ केंद्र में एक 7 फीट का नाग सांप देखे जाने से मौके में हड़कंप मच गया। जहां तत्काल पूछताछ केंद्र पर मौजूद कुछ लोगों को रेलवे पुलिस की नजर पड़ने पर तत्काल हटाया गया नहीं तो बड़ी घटना घट सकती थी।
बताया जा रहा है कि शुक्रवार की शाम विशाखापट्टनम ट्रेन पकड़ने यात्रियों की भीड़ लगी हुई थी जहां यात्री ट्रेन प्लेटफार्म नंबर एक पर खड़ी हुई थी मालगाड़ी के चलते यात्री ट्रेन को लगभग 1 घंटे विलंब से रावण करने की बात सामने आ रही है इस दौरान कई लोग पूछताछ केंद्र में ट्रेन की जानकारी लेने के लिए पूछताछ केंद्र जा रहे थे अचानक से पूछताछ केंद्र के नीचे टाइल्स के बीच में एक नाक सांप कुंडली मार बैठा हुआ था जहां उसकी फुंकार सुनकर एक यात्री भाग खड़ा हुआ और देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई।
वही रेलवे आरपीएफ पुलिस यात्री ट्रेन छूटने के दौरान ट्रेन में गश्त कर रही थी सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची और सभी यात्रियों को मौके से दूर भगाया और सुरक्षित सांप को उसे जगह पर रहने दिया।इसकी सूचना तत्काल स्नैक कैचर टीम को दी गई कहा मौके पर आरसीएस की टीम ने रेस्क्यू शुरू किया काफी मशक्कत के बाद सांप को उसे टाइल्स के बीच से निकाला जहां लोगों ने इसका वीडियो मोबाइल पर कैद किया।
स्नैक कैचर आरसीएस टीम के सदस्य अविनाश यादव ने बताया की सांप बहुत खतरनाक था और समय रहते नजर पड़ने पर एक बड़ी घटना होने से बच गया रेस्क्यू कर पकड़ कर उसे जंगल में सुरक्षित छोड़ दिया गया। बताया जा रहा है कि ट्रेन छूटने का समय था इस दौरान यह नजारा देखने यात्री काफी संख्या में एकत्रित हुए।
स्टेशन में काफी लंबे समय से काम चल रहा है जिसके कारण स्टेशन में अवस्था का आलम देखा जा रहा है। सामान इधर-उधर बिखरे पड़े हैं वही टाइल्स ग्रेनाइट और अन्य काम जारी है जिसके चलते सांप आसपास इलाकों से होकर उसमें छुपे होने की बात कही जा रही है।
