गौरेला पेंड्रा मरवाही। बीमार पत्नी के बार बार इलाज के लिए ले जाने को बोलने पर नाराज पति ने घर के पास खेत के मेढ़ में लगे पेड़ में फसी लगाकर खुदखुशी कर ली।मामले में गौरेला पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरु कर दी है।
मामला गौरेला थाना क्षेत्र के गांगपुर इलाके का है जहां पर रहने वाले विशेष धुर्वे की पत्नी पिछले कुछ दिनों से अस्वस्थ चल रही थी,और अपने पति को बार बार खुद को इलाज के लिए डॉ के पास ले जाने को बोल रही थी और इसी बात को लेकर विशेष और उसकी पत्नी के बीच विवाद हो रहा था,,कल शाम जब विशेष खेती किसानी का काम निपटाकर घर पहुचा तो फिर इसी बात पर पति पत्नी के बीच विवाद हो गया उस समय तो विशेष कमरे में सोने के लिए चला गया, पर रात दस बजे के आसपास जब पत्नी को वह घर के कमरे में नही दिखा तो घर के अन्य सदस्यों को पत्नी ने विशेष घर में नही है बतलाया और आसपास खोज बीन शुरू की तो घर से कुछ दूर पर स्थित खेत के मेढ़ पर स्थित नीम के पेड़ पर फांसी में लटका हुआ मिला,,,जिसके बाद परिजनों ने मामले की जानकारी गौरेला थाने में की है जिसके बाद गौरेला पुलिस मौके पर पहुचकर शव को पोस्टमार्टम कार्यवाही के लिए भेज दिया है,,गौरेला पुलिस मामले में मर्ग कायम कर मामले की जांच में जुट गई है।
