कबीरधाम । आज बुधवार को कबीरधाम जिले में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से दो महिला की मौत हो गई है। यह घटना कुकदूर थाना क्षेत्र के रुखमीदादर की है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया और महिलाओं के परिजनों को रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मिली जानकारी अनुसार तिहरी उम्र 45 व रामबाई उम्र 32 निवासी ग्राम बाहपानी ये दोनों जंगल में भाजी तोड़ने के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक मौसम बिगड़ गया और तेज बिजली कड़कने लगी। कुछ ही देर के बाद बिजली गिरी और दोनों महिला उसकी चपेट में आ गई। घटना के बाद पुलिस को जानकारी दी गई। आज दोपहर को दोनों के शव को कुकदूर के सरकारी अस्पताल में लाया गया है, जहां पीएम के बाद शव को परिजनों को सौंपा जाएगा। बता दे कि कबीरधाम जिले में इस मानसून सीजन में आकाशीय बिजली की चपेट में आने से यह पहली घटना है। जिले में लगातार बारिश का दौर चल रहा है। इस मानसून सीजन में पूरे जिले में औसत 200 मिमी से ज्यादा बारिश हो चुकी है।
53
