महिला की अर्धनग्न जली हुई लाश मिलने से इलाके में फैली सनसनी, हत्या कर फेक जाने की आशंका, फोरेंसिक एक्सपर्ट पहुंची मौके पर

by Kakajee News

 

कोरबा। बाकी मोगरा थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवारी बाजार के पीछे कॉलोनी में एक महिला की अर्धनग्न जली हुई लाश देखे जाने से इलाके में हड़कंप मच गया। जहां इस घटना के बाद देखते ही देखते लोगों की भीड़ एकत्रित हो गई और इसकी सूचना तत्काल बाकी मोगरा थाना पुलिस को दी गई।
बाकी मोंगरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच कार्यवाही शुरू की मामले को देखते हुए जहां पुलिस ने जांच के लिए फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वॉड को मौके पर बुलाया गया जिसके आधार पर जांच कार्यवाही की जा रही है।
बताया जा रहा है कि बाजार से लगे कॉलोनी के पीछे ही लाश जली हुई जहां महिला के शरीर बुरी तरह से चल चुका है। उसकी उम्र लगभग 30 से 35 वर्ष अनुमान लगाया जा रहा है घटनास्थल के पास चप्पल भी मिले हैं जो जल गए हैं।
महिला की अब तक पहचान नहीं हो पाई है पुलिस पहचान के लिए आसपास लोगों से पूछताछ कर रही है वही व्हाट्सएप ग्रुप में जानकारी देकर पहचान करवाई में जुटी हुई है। आशंका जताई जा रही है कि महिला की हत्या कर उसे जला दिया गया होगा।

पुलिस की माने तो अर्धनग्न और जली हुई हालत में लाश मिली पुलिस हत्या कर फेंकने की आशंका जता रही है पुलिस महिला की पहचान करने की कोशिश कर रही है पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की फोरेंसिक एक्सपर्ट और डॉग स्क्वायड उनकी मदद से साक्ष्य इकट्ठा किए जा रहे हैं।वही आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज और लोगों से पूछताछ की जा रही है
वही पाली थाना क्षेत्र के चैतुरगढ़ राहा सपलवा पहाड़ के ऊपर एक युवती की अर्धनग्न जली हुई लाश मिली थी एक महिला की अर्धनग्न लाश मिली थी, हत्या की आशंका जताई गई थी।

Related Posts

Leave a Comment