जगदलपुर, मारडूम थाना क्षेत्र में रहने वाले डोरका मंडावी के 12 वर्षीय बेटे को सोने के दौरान साँप ने भुजा में डस लिया, घायल बच्चे को बेहतर उपचार के लिए मेकाज लाया गया, 5 दिनों की कड़ी मेहनत के बाद डॉक्टरों के साथ ही स्टाफ नर्स की टीम ने बच्चे की जान बचाई, वही बच्चे की जान बच जाने से परिजनों ने डॉक्टरों के साथ ही स्टाफ नर्स की टीम को धन्यवाद ज्ञापित किया,
बता दें कि मारडूम निवासी डोरका मंडावी का 12 वर्षीय पुत्र घस्सू मंडावी 1 जुलाई की रात को खाना खाकर परिजनों के साथ सो रहा था कि 2 जुलाई की सुबह एक जहरीले सांप ने घस्सू के भुजा में डस लिया, इस बच्चे बच्चे ने आवाज लगाई, जिसके बाद परिजनों ने देखा कि एक जहरीले सांप ने घस्सू के हाथ मे डस कर भाग गया, परिजनों ने बिना देर किए बच्चे को 2 जुलाई की सुबह 7 से 8 बजे के बीच मेकाज में भर्ती किया, बच्चे के शरीर मे जहर पूरी तरह से फैल रहा था, वही बच्चा अस्पताल आने से पहले बिहोश हो गया, वही मेकाज पहुँचने के बाद डॉक्टरों और स्टाफ नर्स की टीम ने बच्चे का इलाज शुरू कर दिया, वही जहर शरीर मे फैलने के कारण बच्चें को सांस लेने में काफी तकलीफ हो रही थी, 2 जुलाई से लेकर 6 जुलाई तक बच्चे को वेंटिलेटर में रखकर उसका इलाज किया गया, जहाँ सुबह शाम डॉक्टरों की टीम के साथ ही स्टाफ नर्स ने अपनी जी जान लगा दी, जहाँ आखिरकार घस्सू की जान बच गई, 6 जुलाई को घस्सू को वेंटिलेटर से बाहर निकाला गया, बच्चे की जान बचाई गई, बच्चे को सही सलामत देख परिजनों ने पूरी टीम को थैंक्यू कहा गया,
46
