फिल्मी अंदाज में बुलेट पर इश्क फरमाते दिखा प्रेमी युगल, ग्रामीणों ने ऑटो से किया पीछा, जानें फिर क्‍या हुआ

by Kakajee News

बिहार के गया में एक प्रेमी युगल फिल्‍मी स्‍टाइल में बुलेट पर इश्‍क फरमाते दिखा। सड़क पर युगल को इस हाल में देख कुछ ग्रामीणों ने ऑटो से उनका पीछा किया। ग्रामीणों ने कुछ दूरी पर प्रेमी युगल को रोक लिया और फिर पुलिस के पास ले चलने की बात कहने लगे। खुद को घिरा देख प्रेमी युगल घबड़ा गया। ग्रामीणों से ‘सॉरी’ कहकर माफी मांगने लगा।

दोनों ने ग्रामीणों से दोबारा ऐसा न करने की बात कही। इसके साथ ही इस बार माफ कर देने की गुहार लगाई। प्रेमी युगल के चलती बाइक पर इश्‍क फरमाने और ग्रामीणों द्वारा घेरे जाने का किसी ने वीडियो भी बना लिया। यह वीडियो अब गया में वायरल हो गया है। इसमें प्रेमी युगल चलती बुलेट पर एक दूसरे का आलिंगन करते दिख रहा है। वीडियो में ग्रामीणों द्वारा प्रेमी युगल को रोककर सवाल-जवाब किया जाना भी दिख रहा है। इसमें ग्रामीणों के पूछने पर प्रेमी खुद को गया का रहने वाला बता रहा है। हालांकि यह वीडियो गया जिले के किस गांव का है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। ग्रामीणों ने प्रेमी युगल को जमकर खरी-खोटी सुनाई।


इस दौरान एक ग्रामीण ने दोनों के साथ गाली-गलौच भी की। वीडियो में लड़की, लड़के से बाइक स्‍टार्ट करके वहां से चलने की बात कहते दिखती है लेकिन ग्रामीण उन्‍हें जाने नहीं देते। इसके बाद लड़की सॉरी कहकर दोबारा ऐसा न करने की बात कहती है और माफ कर देने की गुहार लगाती है।

Related Posts

Leave a Comment