वीडियो बना रहे लोगों को हाथी ने दौड़ाया, बाल-बाल बचा बाईक सवार, यहां रोजाना सड़क में आ रहे गजराज, फसलों को नुकसान…..पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

रायगढ़। जिले के बंगुरसिया गांव में आज दोपहर दो दंतैल हाथी सड़क में आया। इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। इस मार्ग से गुजरने वाले राहगिरों ने लापरवाही बरतते हुए पास जाकर हाथी का वीडियो बनाया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ जिला मुख्यालय से महज 10 किलोमीटर दूर बंगुरसिया गांव के पास सड़क किनारे दो हाथियों को देखा गया। इस दौरान हाथियों को देख सड़क के दोनों तरफ वाहनों की रफ्तार थम गई। इस बीच राहगीरों ने हाथियों को नजदीक से देखने के लिए अपने वाहन रोक दिए और लापरवाहीपूर्वक उनके बेहद करीब जाकर मोबाइल से वीडियो बनाने लगे। लोगों की यह लापरवाही किसी बड़े हादसे को निमंत्रण दे सकती थी। बंगुरसिया-हमीरपुर मार्ग में आज दोपहर निकले हाथियों में से एक हाथी ने लोगों को कुछ दूर तक दौड़ाया भी, इस दौरान एक शख्स बाल-बाल बचा है।

हाथी से दूरी बनाये रखने की अपील
वन विभाग ने आम जनता से अपील की है कि हाथी या किसी भी जंगली जानवर को देखकर पास जाने या फोटो, वीडियो बनाने की बजाये दूर से ही सतर्कता बरतें और तुरंत वन विभाग की टीम को इसकी सूचना दें।

रोजाना सड़क में आ रहे गजराज
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि इन दिनों रोजाना हाथी कभी सडक में तो कभी गांव में घुसकर किसानों की फसलो को जमकर नुकसान पहुंचा रहे हैं। बीती रात भी हाथी ने 8 किसानों की फसलों को नुकसान पहुंचाते हुए, जंगल में बने एक झोपड़ी को तोड़ा है।

बंगुरसिया में हाथियों ने पहुंचाया नुकसान
1 जग मोहन गुप्ता / Tengunu गुप्ता ,सा बंगुर सिया का, धान फसल
2 भूपदेव गुप्ता/ गोकुल प्रसाद, सा बंगुर सिया ,का धान फसल
3 नरेंद्र गुप्ता/ अमृत लाल, सा बंगुर सिया, का धान फसल
4 जगन्नाथ गुप्ता/gobindo गुप्ता सा बंगुर सिया, का धान फसल
5 अनिल गुप्ता/शौकी लाल, बंगुर सिया, सब्जी फसल

ग्राम चक्रधरपुर
6 निर्मल मालाकार/ परमानंद सा चक्रधरपुर, सब्जी फसल
7 प्रहलादगुप्ता/ बादल गुप्ता सा चक्र धरपुर, का सब्जी फसल
8 दास रथी मालाकार/सेलू मालाकार सा चक्रधरपुर, धान फसल

Related Posts

Leave a Comment