अनोखी शादी: दूल्हा-दुल्हन को उपहार में दी ‘सांसे’, लिए 8 वचन, बारातियों से लगवाए पौधे, देखें वीडियो

by Kakajee News

उज्जैन। कोरोनाकाल में शादी समारोह के तौर तरीकों में भी बदलाव देखने को मिल रहा है। ऐसी एक झलक उज्जैन की शादी में देखने को मिली। जहां एक गोयल परिवार ने अपनी बेटी को ऑक्सीजन के दो कंसंट्रेटर गिफ्ट किए हैं।

यह भी पढ़े- प्रेमिका की पिटाई, शादी के बाद विदाई, जानिए पूरा मामला


जिसकी कीमत 1 लाख 40 हजार बताई जा रही है। इतना ही नहीं दूल्हा दुल्हन ने समाज सेवा का आठवां वचन भी लिया। आवश्यकता पड़ने पर ऑक्सीजन मशीन जरूरतमंदों को मुफ्त में देंगे। सेवाधाम आश्रम के संचालक सुधीर भाई गोयल की बड़ी बेटी मोनिका कि शनिवार को शादी हुई।

यह भी पढ़े- गांव में घुसा बाढ़ का पानी तो दूल्हे ने बारात ले जाने के लिए बनवा दिया बांस का पुल

दरअसल दुल्हन पिछले 25 साल से सेवा धाम आश्रम में मूक-बधिर और बेसहारा बच्चों की सेवा कर रही है। इसलिए दूल्हे को भी समाज सेवा का संकल्प दिलाया। ताकि दोनों मिलकर समाज के जरूरतमंद लोगों की मदद कर सके।

Related Posts

Leave a Comment