कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र ग्राम सुपातराई के आश्रित मोहल्ला तिहलापताई में खेत पर एक प्रेमी जोड़े की लाश मिलने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है देखते ही देखते लोगों के भीड़ एकत्रित हो गई और देखने आसपास के गांव के लोग पहुंच रहे हैं इसकी सूचना तत्काल संबंधित उरगा थाना पुलिस को दी गई।
बताया जा रहा है कि सुबह के वक्त जब गांव में ही रहने वाले कुछ खेत में काम करने जा रहे थे इस दौरान एक खेत में पेड़ पर दोनों क्लास एक साथ लटकी हुई देखी गई जहां गांव के कोटवार को इसकी सूचना दी गई और मौके पर पहुंचे देखने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। घटनास्थल के पास से एक बाइक,पर्स,और रुमाल मिला है संभावना जताई जा रही है कि यह प्रेमी जोड़े की हो सकती है जिसके आधार पर पहचान करने में पुलिस जुटी हुई है।
बताया जा रहा है कि युवती की उम्र लगभग 18 से 20 साल हो सकती है वहीं युवक की उम्र 21 से 22 साल बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते हैं पुलिस मौके पर पहुंचे और जांच कार्यवाही शुरू की जहां घटना स्थल से मिले सामान के आधार पर पहचान कार्यवाही में जुटी हुई है इसके अलावा आसपास गांव में कोटवार और व्हाट्सएप के माध्यम से पहचान करवाई में जुटी हुई है।
स्थानीय लोगों की माने तो युवक युवती पड़ोसी जिले के हो सकते हैं क्योंकि आसपास गांव में कई गांव के लोग पहुंचे हुए थे लेकिन उसकी पहचान नहीं हो सकी है।
फिलहाल पुलिस मौके पर पहुंच पंचनामा कार्यवाही में जुटी हुई है और युवक युवती की मौत कब और कैसे और किन परिस्थितियों में हुई है यह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल सकेगा
