सीआरपीएफ जवान ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या की

by Kakajee News

बीजापुर। बुधवार की सुबह मिंगाचल सीआरपीएफ 22 वी वाहिनी में पदस्थ एक आरक्षक ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली है।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक जांच में यह तथ्य सामने आया है कि बीते दिनों आरक्षक पप्पू यादव निवासी भोजपुरी बिहार से छुट्टी से वापस लौटा था। बुधवार की सुबह 5 बजे के करीब आरक्षक यादव ने अपने सर्विस रायफल से खुद को गोली मारकर आत्महत्या ली। घटना की सूचना पर नैमेड थाना में मर्ग कायम कर वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment