जर्जर मकान में मिला युवक का शव, पुलिस जुटी जांच में, हत्या या आत्महत्या जांच में जुटी पुलिस

by Kakajee News

जगदलपुर. कोड़ेनार थाना क्षेत्र के रायकोट में बीती रात एक युवक का शव एक में देखा गया, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर आ पहुँची, जहाँ शव को पीएम के लिए अस्पताल भिजवाया गया, वही युवक के शव मिलने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है, वही ये हत्या है या आत्महत्या इसकी जांच की जा रही है,
वही घटना के बाद से आसपास के क्षेत्रों में हड़कंप मच गया है, वही युवक के शव को देखने के लिए काफी संख्या में लोग भी आये हुए थे,
मामले की जानकारी देते हुए आसपास के लोगों ने बताया कि 29 जुलाई को रायकोट निवासी मन्नू कश्यप के सुने जर्जर पुराने मकान कमरे के अन्दर मे एक अज्ञात व्यक्ति का शव देखा गया, मामले की सूचना पर थाना कोड़ेनार के थाना प्रभारी एवं पुलिस स्टाफ मौके पर पहुँचे, जहाँ ग्राम रायकोट के घर मे पहुँचकर शव को देखा, अज्ञात शव के बारे में पता- तलाश के लिए ग्राम रायकोट के ग्रामीणजनों से पूछताछ किया गया, जहाँ अज्ञात शव की पहचान सुनिल ऊर्फ छोटू पिता तुलाराम सोनी 32 वर्ष निवासी महाराणा प्रताप वार्ड क्रमांक 47 गीदम नाका BPS के पीछे जगदलपुर थाना बोधघाट के रूप में हुआ है, मामले की जानकारी मृतक के परिजनों को दिया गया, एवं मौके पर मृतक के परिजनों को बुलाया गया है, लोगो का कहना था कि रात को कुछ लोग उस घर में गए हुए थे, जहाँ एक युवक का शव देखा गया, शव के पास कुछ शराब की बोतल व चिप्स के झिल्ली भी देखा गया, आसपास के क्षेत्रों में युवक के फोटो को भेजा गया, जहाँ उसकी शिनाख्त छोटू उर्फ सुनील सोनी के रूप में किया गया, वही घटना के बाद परिजनों को मौके पर बुलाया गया, जहाँ परिजनों ने उसकी शिनाख्त की, वही घटना के बारे में परिजनों को भी किसी तरह से कोई भी जानकारी नही है, वही युवक ने आत्महत्या की या फिर उसकी हत्या की गई है, ये भी पीएम के बाद ही खुलासा होने की बात कही जा रही है,
वही इस मामले में पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है, जांच के बाद भी कुछ कहा जायेगा, फिलहाल शव को पीएम के लिए भेजा गया है, साथ ही परिजनों से बात भी की जा रही है,

Related Posts

Leave a Comment