कोरबा जिले के कटघोरा वन मंडल में 46 हाथियों का दल विचरण कर रहा है, जिसमें ऐतमा नगर के क्षेत्र भी शामिल हैं। बीती रात हाथियों के दल ने बाझीबन में करीब 30 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया है। वन विभाग की टीम हाथियों की निगरानी कर रही है और ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने के लिए सतर्क किया जा रहा है ताकि हाथी और मानव के बीच किसी तरह का द्वंद न हो।
कटघोरा वन मंडल में 46 हाथी विचरण कर रहे हैं बाझीबन में हाथियों ने करीब 30 किसानों की फसल को नुकसान पहुंचाया। वन विभाग हाथियों की निगरानी कर रहा है और ग्रामीणों को सतर्क कर रहा है।
ग्रामीणों की माने तो अचानक देर रात हाथियों की दहाड़ सुनकर वह डरे सहमे थे जो एक साथ इतने हाथियों को देख उनके भी हाथ पांव कांपने लगे। रात भर सभी परिवार घर पर डरे हए थे गांव से लगे खेतों में हाथी को देखकर उन्हें डर बना हुआ था कि कहीं झूठ गांव की तरफ ना आ जाए।
वन विभाग के तीन लगातार हाथियों पर नजर रखी रही और हाथी मित्र दल ने ग्रामीणों के साथ मिलकर तड़के सुबह जून को जंगल की ओर रेस्क्यू कर खदेड़ा तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। 40 हाथियों के झुंड में दंतैल हाथी और बेबी एलिफेंट भी नजर आए।
ग्रामीणों की माने तो हाथियों के पिछले कई मीना से इस क्षेत्र में विचरण कर रहा है जिससे उनको डर बना हुआ रहता है और फसल भी नुकसान हो रहे हैं। डीएफओ कुमार निशांत के अनुसार, बर्बाद फसलों का आंकलन किया जा रहा है ताकि मुआवजा दिया जा सके।
कोरबा जिले में हाथियों का आतंक बढ़ता जा रहा है, जिससे करीब 150 गांव प्रभावित हैं। किसान खेत जाने से डर रहे हैं क्योंकि हाथियों का दल अक्सर गांव में घुस जाता है और फसलों को नुकसान पहुंचाता है।
53
