पामेड़ व तर्रेम क्षेत्र में नक्सलियों पर बड़ी कार्रवाई, स्मारक ध्वस्त और विस्फोटक सामग्री बरामद

by Kakajee News

बीजापुर। सुरक्षा बलों द्वारा जिले के थाना पामेड़ एवं तर्रेम थाना क्षेत्र में दो महत्वपूर्ण कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया। इनमें एक ओर नक्सलियों द्वारा निर्मित स्मारक को ध्वस्त किया गया, वहीं दूसरी ओर जंगल क्षेत्र से भारी मात्रा में विस्फोटक व हथियार बरामद किये गये है।

उड़तामल्ला के जंगल में नक्सली स्मारक ध्वस्त
पामेड़ थाना क्षेत्र के ग्राम उड़तामल्ला के जंगलों में नक्सलियों द्वारा बनाए गए एक स्मारक को सुरक्षा बलों ने ध्वस्त कर दिया। इस कार्रवाई में कोबरा 208, केरिपु 228 एवं जिला सुकमा से आई कोबरा 203 की संयुक्त टीम शामिल रही। यह अभियान पामेड़ क्षेत्र के गुंडराजगुड़ेम, बड़सेनपल्ली, मंगलतोर एवं उड़तामल्ला की ओर चलाया गया था।

कोमटपल्ली जंगलों में बड़ी बरामदगी
तर्रेम थाना क्षेत्र में जिला बल एवं केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की 170वीं बटालियन की संयुक्त टीम ने कोमटपल्ली के जंगलों में सघन सर्चिंग अभियान चलाया। इस दौरान सुरक्षा बलों को बड़ी सफलता हाथ लगी। नक्सलियों द्वारा पहाड़ी क्षेत्र में चट्टानों के बीच छिपाकर रखा गया विस्फोटक व हथियार बरामद किए गए। बरामद किये गये सामग्री में
भरमार बंदूक,बीजीएल राउंड एवं रॉड,बीजीएल पार्ट्स,विस्फोटक निर्माण सामग्री (PEK, यूरिया, इलेक्ट्रिक वायर, एम्युनेशन पोच, विभिन्न आकार के प्रेशर कुकर (10 लीटर, 5 लीटर, 3 लीटर, आरी ब्लेड स्पीकर आदि शामिल है।

कैम्प और अस्थायी ठिकाने भी ध्वस्त
सुरक्षा बलों ने क्षेत्र में नक्सलियों के अस्थायी कैम्प, ट्रेनिंग कैम्प तथा अन्य ठिकानों को भी ध्वस्त कर दिया है। यह कार्रवाई नक्सली नेटवर्क को कमजोर करने की दिशा में एक बड़ा कदम माना जा रहा है।

Related Posts

Leave a Comment