अनोखा चमत्मकार: बिना बच्चा दिए दे रही है गाय दूध, लोग कामधेनु गाय मां कर कर रहे हैं पूजा पाठ

by Kakajee News

कोरबा । एक गाय बिना बछड़ा दिए ही दूध दे रही है, जिसे लोग कामधेनु का स्वरूप मान रहे हैं। यह गाय पाली रोड दीपका निवासी धनंजय सिंह के घर में है। आमतौर पर गाय बछड़ा जन्म के बाद ही दूध देती है, लेकिन यह घटना लोगों को आश्चर्यचकित कर रही है। इस घटना के बारे में कुछ मुख्य बातें सामने आई है गाय की उम्र चार साल की गाय है।
बिना बछड़ा दिए दूध देना एक दुर्लभ घटना है।घर वाले और आसपास के लोग इसे कामधेनु का स्वरूप मान रहे हैं, जो हिंदू धर्म में सुख-समृद्धि लाने वाली दिव्य गाय मानी जा रही है। मवेशी मालिक धनंजय सिंह कोल व्यापारी है और शुरू से ही उन्हें मवेशी पाली का शौक है दो और गए रखी हुई है जिनमें से एक गाय का यह बच्चा है और बड़ा होने के बाद अब गए दूध देने लगी जिसे लोग चमत्कार मान रहे हैं।
मवेशी मालिक धनंजय सिंह ने बताया कि जिस जगह पर गाय को बांधकर रखते हैं वहां कुछ दिन पहले जब साफ सफाई करने के लिए गए वहां देखा कि दूध हल्का गिरा हुआ मिलता था उन्हें समझ नहीं आ रहा था जब लोगों को इस बारे में जानकारी दी और उनसे पूछताछ की तो पता चला कि यह गए चमत्कारी और कामधेनु का है और दूध निकाल कर देखा तो बिना बच्चा दिए ही दूध देने लगी और इस बात की जानकारी आसपास लोगों को पता चला तो सभी ने इस चमत्कारी गाय मन कर पूजा पाठ करने पहुंच रहे हैं।
मवेशी मालिक धनंजय सिंह ने बताया कि गाय दो टाइम में ढाई से तीन लीटर तक दूध दे रही है जिसमें से एक लोटा सबसे पहले भगवान को चढ़ाया जाता है उसके बाद घर में उपयोग किया जाता है। वही इस गाय के दूध को लेने के लिए आसपास के लोग पहुंच रहे हैं और उन्हें सुविधा अनुसार दिया जा रहा है। लोगों की माने तो यह कामधेनु का साक्षात भगवान है और उनके दूध और मूत्र काफी उपयोगी है इसलिए वह लेने के लिए उनके घर आ रहे हैं। कोरबा के पशु चिकित्सक डॉ. एच के सोनी के अनुसार यह स्थिति हॉर्मोनल बदलाव के कारण भी हो सकती है। आसपास के लोग इस गाय की पूजा कर आशीर्वाद ले रहे हैं और इसे आस्था का प्रतीक मान रहे हैं।

Related Posts

Leave a Comment