रफ्तार का कहर, स्कूटी और बाइक में जोरदार टक्कर,एक युवक की मौत 3 घायल

by Kakajee News

जांजगीर चांपा जिले के पामगढ़ थाना क्षेत्र के कोसला -भदरा मार्ग के कोसाबाड़ी मार्ग में स्कूटी और बाइक में आमने -सामने जोरदार टक्कर हुई है। हादसे में 25 वर्षीय युवक अजित कश्यप की मौत हुई है। वही 3 लोगो को भी गंभीर चोट आई है घटना शनिवार की शाम 4 से 5 बजे के बीच हुई है। मामले की जांच में जुटी पामगढ़ पुलिस।

मिली जानकारी अनुसार,, मृतक अजित कश्यप अपने बाइक में गांव के उमेंद्र पटेल और बेटा शंकर पटेल के साथ पामगढ़ किसी काम से गए थे,जहां काम होने के बाद पामगढ़ से अपने गांव कोसला वापस लौट रहे। वही स्कूटी में सवार पनगांव का 28 वर्षीय युवक युवराज साहू सब्जी बेचने के लिए भदरा गांव साप्ताहिक बाजार जा रहा था। इस दौरान कोसाबाड़ी के पास दोनों रफ्तार स्कूटी और बाइक में आमने -सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों गाड़ियों के फरखच्चे उड़े,वही बाइक चला रहा अजित कश्यप के सिर पर गंभीर चोट आने से सड़क पर ही अधिक खून निकल गया, उमेंद्र पटेल और बेटे शंकर पटेल जोकि बाइक में बैठे थे उन्हें भी गंभीर चोट आई है, स्कूटी सवार युवक युवराज साहू को भी गंभीर रूप से चोट आई।

सभी घायलों को उपचार के लिए सीएचसी अस्पताल पामगढ़ लेजाया गया,जिसमें अजीत कश्यप की हालत गंभीर होने पर बिलासपुर सिम्स अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने जांच उपरांत मृत घोषित कर दिया वही अन्य घायलों का इलाज जारी है।
पामगढ़ थाना प्रभारी मनोहर सिन्हा ने कहा कि थाने में अभी अपराध दर्ज नहीं हुआ है सूचक के आने के बाद अपराध दर्ज कर आगे की कार्यवाही की जाएगी।

Related Posts

Leave a Comment