कोरबा। जिले के भूस्लीडीह गांव में एक विशालकाय लगभग 10 फीट के अजगर ने एक पालतू खरगोश का शिकार किया। अजगर ने खरगोश को कुण्डी मारकर मार दिया लेकिन उसे निगल नहीं पाया। घर वालों ने मृत खरगोश का पूरे विधि-विधान से अंतिम संस्कार किया।
वाइल्डलाइफ रेस्क्यू टीम प्रमुख जितेंद्र सारथी ने अजगर को सुरक्षित तरीके से घर से बाहर निकाला और जंगल में छोड़ दिया। जितेंद्र सारथी ने बताया कि अब लोग सांपों के प्रति जागरूक हो रहे हैं और उन्हें मारने के बजाय बचाने में विश्वास रखते हैं।
मकान मालिक मेहतरीन बाई ने बताया कि एक खरगोश पिछले 4 सालों से छोटा था तब से पाला था और रोज की तरह वह खरगोश के कुनबा में घास देकर आई हुई थी जहां थोड़ी देर बाद जाकर फिर अच्छी तो खरगोश मृत हालत में पड़ा हुआ था विशालकाय अजगर कुंडली मारकर बैठा हुआ था। तब चिक पुकार मचाते हुए बाहर निकाली और इसकी जानकारी घर के अन्य सदस्यों को दी।
मेहतरीन बाई ने बताया कि इससे पहले भी सांप निकालने की घटनाएं घर पर आ चुकी है लेकिन इस बार विशालकाय अजगर पहली बार घर के अंदर देखा गया है। समय रहते उस पर नजर पड़ गए नहीं तो बड़ी घटना भी घट सकती थी।
स्नेक कैचर जितेंद्र सारथी ने बताया कि अजगर सांप लगभग 10 फीट कथा जिसका रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित जंगल में छोड़ा गया।
खरगोश को मृत हालत में देखकर ऐसा लगता है कि कहीं ना कहीं अजगर उसे निकाल नहीं पाया और कुंडली मार कर वही बगल में ही बैठा हुआ था।
अजगर पहले से ही शिकार कर बैठा हुआ था जहा थोड़ी देर बाद खरगोश को निगलने का प्रयास जरूर करता।
