मंदिर में चोरों की दस्तक, माँ के गले का हार व मुकुट किया पार, गिरोला मंदिर में तीसरी बार हुई चोरी, जांच में जुटी पुलिस

by Kakajee News

जगदलपुर. बकावंड थाना क्षेत्र में स्थित माँ हिगलाजिन गिरोला मंदिर में बीती रात चोरों ने पीछे के दीवार को फांदकर मंदिर में प्रवेश किया, जहाँ गेट का लॉक तोड़कर अंदर आकर माँ के गले का हार के अलावा मुकुट व अन्य स्वर्ण के आभूषण चोरी करके ले गए, घटना की जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है,
मामले की जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी ने बताया कि मंदिर के पीछे के दीवार को कूदने के बाद चोरों ने मंदिर परिसर में लगे ग्रिल को फैलाकर अंदर आये, उसके बाद मंदिर के गेट में लगे कुन्दे को रॉड से तोड़ने के बाद माँ की मूर्ति के पास पहुँचकर माता की नथनी, दोनों हार, चांदी का मुकुट, कमर चैन को चोरी करने के बाद दानपेटी को तोड़ने का प्रयास किया गया, लेकिन सफल नही होने के कारण वही छोड़ दिया गया, वही मंदिर के अंदर से आ रही आवाज को सुनने के बाद मंदिर के पुजारी व अन्य लोग आ पहुँचे, वही चोर वहां से फरार हो गए, घटना रात करीब 9 से 12 बजे के बीच बताई जा रही है, वही चोरी की जानकारी लगते ही सोमवार की सुबह थाने से लेकर आला अधिकारियों की टीम जांच करने आ पहुची,
वही बताया जा रहा है कि अबतक इस मंदिर में 3 बार चोरी हो चुकी है, जिसमें एक बार पलड़े गए आरोपियों को पुलिस ने ओड़िसा से गिरफ्तार भी किया था, इस दौरान इस सफलता के लिए मंदिर की ओर से व बस्तर पुलिस अधीक्षक के द्वारा आला अधिकारियों को सम्मानित करने के साथ ही प्रमाण पत्र भी दिया गया था,

Related Posts

Leave a Comment