8 अंडो से निकले नन्हें सांपो को मिला नया जीवन, रायगढ़ एनिमल सेवा समिति टीम की सराहनीय पहल

by Kakajee News

रायगढ़. जिला मुख्यालय में रायगढ़ एनिमल सेवा समिति की टीम ने एक बार फिर से सराहनीय पहल करते हुए सांप के 8 अंडो से निकले नन्हें सांपो के बच्चों को नया जीवन देने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है।
मिली जानकारी के अनुसार शहर के ढिमरापुर क्षेत्र में स्थित जावा शो रूम में कुछ दिनों पहले 10 अगस्त को साफ-सफाई के दौरान धमना सांप के 10 अंडे मिले थे। जिसमें से दो अंडे फूट गए थे। जिसके बाद रायगढ़ एनिमल सेवा समिति की टीम ने मौके पर पहुंचकर सभी अंडों को अपने पास सुरक्षित रख लिया था। 06 सितंबर को 7 अंडो में से बच्चे निकले हैं। जिसके बाद उसे शहर से लगे जंगल में ले जाकर सुरक्षित छोड़ दिया गया है। एक अंडे से बच्चा नही निकल पाया था जिसे रायगढ़ एनिमल सेवा समिति की टीम ने निकाला और उसे भी छोड दिया गया है।
रायगढ़ एनिमल सेवा समिति के धर्मेन्द्र सिंह राजपूत ने बताया कि इन अंडों को करीब एक माह तक अपने पास सुरक्षित रखा और विशेष देखभाल की। सभी अंडों में से एक माह पश्चात एक-एक करके सफलतापूर्वक फूटने पर छोटा साँप नजर आया, जिसे शहर से लगे हुए रानी महल इलाके में ले जाकर छोड़ा गया है। यह इंडियन रेट स्नेक नाम सांप के बच्चे हैं जो बिल्कुल भी जहरीले नही होते। खेतों में छोटे कीडे मकोडे के अलावा घरों में चूहा खाने वाला यह सांप है।

Related Posts

Leave a Comment