एनएचआरसीसीबी के रिक्त पदों पर हुईं नियुक्तियां, पूनम द्विवेदी बनीं महिला विंग की जिलाध्यक्ष

by Kakajee News

रायगढ़। एनएचआरसीसीबी की रायगढ़ जिला इकाई की बैठक गुरुवार को स्टेशन रोड स्थित मारवाड़ी पंचायती धर्मशाला में हुई। इसमें संगठन के प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जतिन्दर पाल सिंह की महत्वपूर्ण उपस्थित रही।

संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्दर अजमानी, जिलाध्यक्ष कुंजराम प्रधान व जिला इकाई के संरक्षक एवं समाजसेवी महादेव प्रसाद अग्रवाल के विशिष्ट आतिथ्य में बैठक प्रारंभ हुई। बैठक में संगठन के विभिन्न स्तर पर रिक्त पदों को भरने के लिए विचार-विमर्श किया गया। प्रदेशाध्यक्ष डॉ. जतिन्दर पाल सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष राजेन्दर अजमानी व जिलाध्यक्ष कुंजराम प्रधान की सहमति से संगठन के महिला विंग की जिलाध्यक्ष पद पर श्रीमती पूनम द्विवेदी व जिला उपाध्यक्ष पद पर भागवतिया छत्तर की नियुक्ति की गई। इसी तरह फणीन्द्र कुमार प्रधान जिला मीडिया प्रभारी व सत्यवान चौधरी सह जिला मीडिया प्रभारी बनाए गए।

 

प्रांत प्रभारी ने पूनम द्विवेदी को पुष्पगुच्छ देकर उनका स्वागत किया। बैठक में हर पदाधिकारी, प्रभारी, वालेंटिय व सक्रिय सदस्यों को एक-एक नए सदय् 30 मई तक जोडऩे के लिए कहा गया। साथ ही विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर विधिक कालोनी के पास स्थित खाली प्लाट पर पौधरोपण करने का निर्णय लिया गया। इसके लिए डीजे से मिलकर स्वीकृति लेने की बात कही गई। उनसे स्वीकृति मिलने के बाद यहां वृहद पैमाने पर पौधरोपण किया जाएगा। इसी तरह जिले में स्थापित उद्योगों को एनएचआरसीसीबी द्वारा पत्र जारी कर किए जाएंगे। इसमें विश्व पर्यावरण दिवस पर अधिक से अधिक पौधरोपण कर उनकी देखभाल करने और इसकी सूचना संगठन को देने के लिए कहा जाएगा। विश्व पर्यावरण दिस पर अंबेडकर चौक पर पर्यावरण गोष्ठी भी आयोजित की जाएगी, जिसमें एनएचआरसीसीबी की टीम भाग लेगी।

बैठक में संगठन के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जतिन्दर पाल सिंह, उपाध्यक्ष राजेन्दर अजमानी, जिलाध्यक्ष कुंजराम प्रधान, महादेव प्रसाद अग्रवाल, पूनम द्विवेदी, लम्बोदर साव, कमल गुप्ता, सत्यवान चौधरी, भागवतिया छत्तर, फणीन्द्र प्रधान आदि उपस्थित थे।

Related Posts

Leave a Comment