Raigarh News: केलो नदी में डूबने से अधेड़ की मौत

by Kakajee News

रायगढ़। शराब के नशे में नदी नहाने गए बुजुर्ग की पानी में डूबकर मौत हो गई। घटना की सूचना के बाद पुलिस एवं गोताखोरों की टीम मौके पर पहुंच गई है। अंधेरा हो जाने के चलते शव अभी तक बरामद नही किया गया है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार कयाघाट के स्थानीय निवासियों के बताए अनुसार बुधराम नामक अधेड़ जो कि पहले मुक्तिधाम में चैकीदारी का काम करता था आज दोपहर लगभग साढ़े 3 बजे के आसपास शराब के नशे में चूर होकर नदी पर नहाने पहुंचा था जो कि नदी में डुबकी लगाई लेकिन बुजुर्ग बाहर नहीं निकला तथा कुछ प्रत्यक्षदर्शी तत्काल मामले की गंभीरता को भागते हुए 108 को सूचना दी गई तथा 108 के माध्यम से गोताखोरों को अधेड़ के नदी में डूबने की जानकारी प्राप्त हुई! किंतु सूचना मिलते मिलते काफी विलंब हो चुका था तथा परिजनों के द्वारा संबंधित थाने की पुलिस को कोई सूचना नहीं दी गई मौके पर पुलिस की उपस्थिति ना होने की वजह और अंधेरा होने की वजह से मौके पर पहुंचे गोताखोरों की टीम को बैरंग वापस लौटना पड़ा।  

Related Posts

Leave a Comment