अश्लील न्यूड पार्टी करने वालों पर एक्शन, महिला आयोग जांच के निर्देश दिये, दो दिनों के भीतर मांगा जवाब

by Kakajee News

रायपुर शहर में अश्लील न्यूड पार्टी करने वाले, आयोजक, प्रायोजक, और सोशल मीडिया में invitation भेजने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही किए जाने के लिए, इस संपूर्ण मामले को छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा स्वतः संज्ञान में लिया गया है।
महिला आयोग अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने बताया इस मामले की जाँच हेतु निर्देशित किया गया है कि स्वयं रायपुर पुलिस अधीक्षक और साइबर सेल प्रमुख करेंगे और 2 दिन के अंदर महिला आयोग में अपनी कार्यवाही की रिपोर्ट भेजेंगे और अंतिम व्यक्ति को पकड़े जाने तक हर दिन की प्रगति रिपोर्ट भेजेंगे।

Related Posts

Leave a Comment