ट्रेक्टर से टकराकर बाईक सवार की मौत, दो घायल, मोबाईल बनवाकर घर लौटते समय हुआ हादसा

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ जिले में मोबाइल बनवा कर घर लौट रहे बाइक सवार तीन युवक सड़क किनारे खड़ी ट्रैक्टर से जा टकराये। इस घटना में बाइक चला रहे युवक की मौत हो गई वही दो लोग अस्पताल में भर्ती हैं। परिजनों की रिपोर्ट पर पुलिस ट्रेक्टर मालिक के खिलाफ अपराध दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है, मामला लैलूंगा थाना क्षेत्र का है।

मिली जानकारी के अनुसार सनत राम राठिया ने लैलूंगा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए बताया कि 18 सितंबर को उसका भांजी दामाद दिनेश राठिया उसके गाँव मुस्कट्टी मेहमानी में आया था, जहां से दोपहर 3 बजे मोबाइल बनवाने एक ही बाइक पर सवार होकर दिलेश राठिया, शंकर राठिया एवं सत्यम राठिया तीनों लैलूंगा गए थे। सनत राम राठिया ने बताया कि मोबाइल बनवा कर बाइक सवार तीनों जब वापस गांव लौट रहे थे, इस दौरान शाम करीब 7:30 के आसपास जब वे लोग केराबाहर गांव के पास पहुंचे थे कि सड़क किनारे बेतरतीब ढंग से खड़े ट्रेक्टर से बाइक सवार जा टकराये। इस घटना में बाइक चला रहे दिनेश राठिया को अस्पताल ले जाया जा रहा था इसी बीच रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस घटना में बाइक के पीछे बैठे सत्यम राठिया को लैलूंगा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है वहीं शंकर राठिया को अधिक चोट लगने पर उसे रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रिफर कर दिया गया है।
बहरहाल प्रार्थी की रिपोर्ट के बाद लैलूंगा पुलिस मर्ग पंचनामा कार्रवाई के बाद ट्रेक्टर वाहन मालिक दशरथ पटेल के खिलाफ धारा 106(1) 125(ए) 181 BNS के तहत अपराध दर्ज करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Related Posts

Leave a Comment