कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की रात एक बड़ी घटना सामने आया था जहा नहर किनारे काम कर रही एक जेसीबी अनियंत्रित होकर अचानक पानी के तेज बहाव में गिर गया था प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, चालक ने पहले वाहन को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन रिटर्न लेने के दौरान जेसीबी फिर से नहर में पलट गई इस पूरे घटनाक्रम का लाइव वीडियो भी सामने आया था जिसे मौके पर मौजूद बाइक सवार युवकों ने बनाया।वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो रहा है।
बताया जा रहा है कि जेसीबी के नहर में गिरने के बाद चालक अमित पटेल सन्डैल निवासी था जो युवक के पानी के तेज बहाव में बह जाने के बाद से उसकी तलाश जारी था
बताया जा रहा है कि वाहन अनियंत्रित होकर नहर में गिरा इस दौरान स्थानीय कुछ लोग मौजूद थे जहां उसे वाहन को नहर से ऊपर चढ़ाते हुए देखे लेकिन दुबारा नीचे गिरने के बाद वापस नही दिखा पानी का बहाव काफी तेज था इस लिए लग रहा है चालक बह गया था।
कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि लगातार लापता चालक की तलाश नगर सेना और पुलिस की टीम के द्वारा किया जा रहा था। उरगा नहर मे jcb के साथ डूबा चालक का शव ग्राम रीवाबहार मे मिल गया है । इसकी सूचना उसके परिजनों को भी दी गई है जहां मौके पर पहुंचने के बाद शव पँचनमा की कार्यवाही की जारी है।
बताया जाता है कि मृतक अमित पटेल के परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है वही घर का एक कमवा पुत्र था।
