कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम साजा पानी गांव का है जहा एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखने का खामियाजा 44 वर्षीय शत्रुघ्न चौहान को अपनी जान देकर चुकाना पड़ा।
जानकारी के अनुसार, आरोपियों उत्तरा चौहान और उसकी पत्नी जानकी चौहान ने मिलकर शत्रुघ्न चौहान को घर में पकड़ लिया। दोनों ने उसके हाथ-पांव बांध दिए और बेरहमी से उसकी पिटाई की। गंभीर हालत में उसे 112 की मदद से अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
पीड़ित के बेटे निखिल चौहान ने बताया कि उसके पिता पर पूर्व में भी आरोप लगते रहे हैं। आरोपियों की रिपोर्ट पर पुलिस ने शत्रुघ्न को दो बार जेल भी भेजा था।
बताया जा रहा है कि 4 साल पहले अपनी ही पत्नी की हत्या के मामले में शत्रुघ्न जेल जा चुका है जहां जमानत में आया हुआ था आने के बाद से पड़ोसी की पत्नी पर बुरी नजर रखता था और ताकझांक करता था जब पड़ोसी की पत्नी ने इसकी जानकारी अपने पति को दी तब दोनों ने मिलकर उसको पकड़ा और रस्सी से उसके हाथ और पांव बांधकर उसकी जमकर पिटाई की। इतना मारा की उसकी मौत हो गई।
मृतक के बेटे निखिल चौहान ने बताया कि वह और उसका छोटा भाई गांव में ही नीचे बस्ती में अपनी मां की मौत के बाद बुआ के पास रहते हैं उसे फोन पर उसके ही दोस्तों ने बताया कि तेरे पिताजी को रस्सी से बांधकर पड़ोसी मार रहे हैं जब मौके पर पहुंचा तो देखा कि उसकी सांसे चल रही थी और वह जिंदा था। तत्काल इसकी सूचना 112 को दी गई जहां जिला मेडिकल अस्पताल लेकर पहुंचे डॉक्टर ने इलाज के दौरान मृत घोषित कर दिया।
बताया जा रहा है कि मृतक शत्रुघ्न घर पर अकेले रहता था और कहीं काम मिलने पर काम पर जाता था नहीं तो घर पर ही रहता था।
इस मामले में कोरबा सीएसपी भूषण एक्का ने बताया कि मृतक शत्रुघ्न अपनी ही पत्नी की हत्या के मामले में सजा काट चुका है वही पड़ोस में ही रहने वाले पड़ोसी से इसका किसी से किसी बात को लेकर विवाद होते रहता था। शत्रुघ्न की पड़ोसी ने पीट-पीटकर हत्या की है मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
