रायगढ़। गणेशोत्सव के उपलक्ष्य में गणेश विसर्जन पश्चात ग्राम पाकर गांव के मानस प्रेमी बन्धुओं एवं श्रद्धालु माता बहनों ने मानस कलाकार गुरु चन्द्र मणी चौहान को एक दिवसीय राम कथा गायन प्रवचन करने के लिए विशेष रूप से आमंत्रित किया था। इस दौरान अधिवक्ता श्री चौहान ने बालिका शिक्षा और नशा मुक्ति पर प्रभावशाली व्याख्यान देकर गांव वालों को जागरूक करने का प्रयास किया।
ग्राम वासी पाकर गांव के मानस प्रेमी माताऐं बहनें तथा भाइयों ने एक नये अंदाज में स्वागत कर कलाकारों को आत्म विभोर कर दिया। माताओं ने आरती की थाल सजाकर सभी कलाकार साथियों को आरती करते -करते रामायण मंच तक पहुंचाया और ससम्मान मंचासीन किया। तमनार क्षेत्र में मानस गायन में अपनी एक अलग पहचान रखने वाले चन्द्र मणी गुरु ने रामचरित मानस की कथा के माध्यम से वर्तमान समय के अनुसार जीवनोपयोगी चर्चा करते हुए महिला शिक्षा, नशा मुक्ति गांव की स्वक्षता तथा पर्यावरण की ओर श्रोताओं का ध्यान केंद्रित किया।
राम चरित मानस को केवल सुनना नहीं है बल्कि उसे जीने की आवश्यकता है राम जी ने हमें जिस मर्यादा का पाठ पढ़ाया है आज प्रत्येक घर में उनके आदर्श की अपनाने की जरूरत है। वर्तमान में बच्चों को सही दिशा निर्देश और संस्कार देने की अत्यंत आवश्यकता है। ग्रामीणों ने बहुत ध्यान से भजन कीर्तन और प्रवचन का आनन्द लिया, आयोजन समिति ने मानस मण्डली को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
क्षेत्र के गणमान्य लोगों की उपस्थिति में कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें पूजन सिदार सरपंच ग्राम पंचायत पाकरगांव दीपक सिदार जिला पंचायत उपाध्यक्ष रायगढ़ नवीन पैंकरा शिक्षक अमरदीप सतपति लक्ष्मी राम कर्मवीर पर कुंती पैंकरा बूंदों भाई पैंकरा सरिता पैंकरा पुष्पा पैंकरा बालमुकुंद अशोक भरत हरिशंकर पैडमैन उज्जल साय सिदार जनक राम जय कुमार रुखसार पद्मिनी सुकांति वैजन्ती बसंती अंबिका शुक्रिया उषावती लालिमा तथा गांव के और भी सभी गणमान्य जन महिला समुदाय उपस्थित थे।
22
