रायगढ़। जिले के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र में थाने से कुछ ही दूरी पर एक युवक ने कार चोरी कर सबको हैरान कर दिया। चोरी की यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। प्रार्थी की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
कुलदीप शर्मा ने बताया कि 23 सितंबर की रात लगभग 9 बजे उन्होंने अपनी स्विफ्ट डिजायर (सीजी 13 यूजी 9902) कार घर के बाहर खड़ी की थी। आधे घंटे बाद जब वह बाहर आए तो कार गायब थी। आसपास खोजबीन करने के बावजूद कार का कोई सुराग नहीं मिला। प्रार्थी की शिकायत के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
CCTV में कैद वारदात
घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हो गई। वीडियो में देखा जा सकता है कि हल्की बारिश के दौरान रात 9 बजे के आसपास महज 2 मिनट में एक युवक कार को आराम से उठा कर ले जाता है और फरार हो जाता है। इस घटना ने इलाके में सुरक्षा की चिंता और पुलिस के कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं।
30
