गैंग रेप के आरोपी की पुलिस ने निकली जुलूस,जूता-चप्पल की माला लेकर दौड़े आदिवासी समाज के लोग, पुलिस के साथ हुई झड़प

by Kakajee News

कबीरधाम। कबीरधाम जिले के कवर्धा में एक आदिवासी युवती के साथ गैंग रेप का मामला सामने आया है। इस मामले का कल शुक्रवार को पुलिस ने खुलासा किया है। मामले में तीन आरोपी को गिरफ्तार किया गया है, इसमें जितेन्द्र खरे उर्फ जित्तु पिता दिलीप खरे उम्र 22 वर्ष निवासी उर्जा पार्क के पास, वार्ड क्रमांक 09, कवर्धा, नसीम अहमद उर्फ छोटू पिता नफीस खान उम्र 25 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 22, एकता चौक, कवर्धा, मोहम्मद सरफराज उर्फ सफ्फु पिता मोहम्मद अयूब उम्र 21 वर्ष निवासी डालडापारा, आदर्शनगर, कवर्धा शामिल है। इन आरोपियों की पुलिस ने शुक्रवार देर शाम शहर में जुलूस निकाला। इसी दौरान आदिवासी समाज के लोग आरोपियों के ऊपर जूता-चप्पल की माला पहनाने दौड़े। तब पुलिस के साथ झड़प हो गई। हालांकि, लोगों ने आरोपियों के ऊपर जूता-चप्पल की माला नहीं पहना सके है। समाज के लोगों ने आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग किया है। वहीं, दूसरी ओर देर रात कवर्धा मुस्लिम समाज ने भी आरोपियों को कड़ी सजा दिए जाने की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपा है। समाज के लोगों ने कहा कि अपराध का कोई धर्म या जात नहीं होता, अपराधी सिर्फ अपराधी होता है। समाज इस वारदात की कड़ी निंदा करता है और पीड़िता के साथ पूरी तरह खड़ा है।आरोपियों को कड़ी सजा दी जाए, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दोबारा न हो सके।

Related Posts

Leave a Comment