जर्जर सड़क की मरम्मत को लेकर धरने में बैठे ग्रामीण, 35 किमी खराब सड़क पर चलना हुआ दूभर, जाम से लोग परेशान

by Kakajee News

 

जगदलपुर. 35 किमी खराब सड़क की मरम्मत को लेकर कई दिनों से ग्रामीणों के द्वारा की जा रही मांग को सभी आला अधिकारियों के द्वारा नजरअंदाज किया जा रहा था, लगातार मांग के बाद भी कोई इस मामले को लेकर संज्ञान नही ले रहा था, जिसके चलते मंगलवार को ग्रामीणों के द्वारा सड़क के बीचोबीच बैठकर चक्काजाम कर दिए, मामले की जानकारी लगते ही पुलिस के साथ ही आला अधिकारियों की टीम मौके पर आ पहुँची,
ग्रामवासियों ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग 30 सुकमा रोड़ बरसात में अति जर्जर होने के कारण ग्राम नेगानार से तोगपाल के बीच लगभग 35 किलोमीटर के दायरे मे आये दिन घाट मे आने जाने वाले वाहन जाम हो रहा है, जिससे रोड से गुजरने वाले आम जनता व अधिकारी कर्मचारी व स्कूल जाने वाले छात्र छात्राओं को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, जिससे आमजन दुर्घटना का शिकार हो रहे है, इन घटनाओ से उन्हे जानमाल का नुकसान उठाना पड़ रहा है,
यह सड़क मार्ग प्रमुख राष्ट्रीय राजमार्ग है जो उत्तर भारत के प्रांतों को दक्षिण भारत के राज्यों को जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग है, लेकिन लगभग दस बारह सालों से मार्ग का सही देख-रेख व सही मरम्मत नही होने की वजह से अति जर्जर हो गया है, आये दिन नाम मात्र का मरम्मत किया जाता है, जो कृछ ही दिनो मैं जस का तस हो जाता है, लेकिन वाहनों को परिवहन विभाग द्वारा रोड़ टेक्स के नाम से लाखों की वसूली की जाती है लेकिन सड़क का सही रखा रखाव किया जा सके किन्तु नही किया जाता है, नेता मंत्री लोग उपर हवाई मार्ग से आने-जाने वाले होते है, वही नेता मंत्री लोग सड़क मार्ग से आना-जाना करते है वो लक्जरी गाड़ियों से आते जाते है उन्हे कैसे पता चलेगा कि रोड में कितने गड्ढे है,

Related Posts

Leave a Comment