दंतैल हाथी ने मचाया उत्पात, गांव में डर का माहौल, इलाके में विचरण कर रहे 27 जंगली हाथी

by Kakajee News

सारंगढ़ /बिलाईगढ़ । जिले में आने वाले ग्राम धनसीर में सोमवार को बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र के ग्राम धनसीर में एक दंतैल हाथी ने उत्पात मचाया। हाथी ने गांव में स्थित हायर सेकेंडरी स्कूल की दीवार और सेप्टिक टैंक को क्षतिग्रस्त कर दिया। इसके बाद हाथी जंगल की ओर चला गया।
ग्रामीणों ने इस घटना का वीडियो भी साझा किया है, जिससे इलाके में डर का माहौल बन गया है। वन विभाग की टीम हाथी पर लगातार नजर बनाए हुए है और सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील कर रही है।
इस मामले में बिलाईगढ़ वन परिक्षेत्र अधिकारी माखनलाल बंजारे ने बताया कि कोठारी क्षेत्र में विचरण कर रहे 27 जंगली हाथियों के दल में से बिछड़कर यह हाथी रिहायशी इलाके में पहंुचा था। अभी वर्तमान में यह हाथी बर्राबीट कक्षक्रमांक 413 पहाड़ में मौजूद है। इस लिहाज से आसपास के गांव के मुनादी कराकर गांव के ग्रामीणों को अलर्ट रहने को कहा गया है।
विदित रहे कि प्रदेश का आधे दर्जन से भी अधिक जिला हाथी प्रभावित है, जहां हर साल हाथियों की मौजूदगी रहती है। इस दौरान यहां हाथी और मानव के बीच द्वंद की घटनाएं भी सामने आते रही है। खासकर रायगढ़, धरमजयगढ़, जशपुर, सरगुजा, कोरबा, धमतरी के बाद के अब पिछले कुछ सालों के दौरान जंगली हाथियों ने सारंगढ़-बिलाईगढ़ के जंगलों में भी अस्थाई डेरा बना लिया है।

Related Posts

Leave a Comment