सास-दामाद की गला दबाकर हत्या, परिवार के ही तीन सदस्य पुलिस हिरासत में, मुआवजे की रकम हो सकती है हत्या की वजह

by Kakajee News

रायगढ़। रायगढ़ जिले में बीती रात सास और दामाद की गला दबाकर हत्या कर देने का मामला सामने आया है। वहीं एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आज सुबह घटना की जानकारी के बाद पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस टीम फारेसिक एक्सपर्ट के साथ मौके पर पहंुचकर मृतकों के शवों को अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र से तकरीबन 12 किलोमीटर दूर स्थित रायकेरा गांव में सुकमेत सिदार 80 साल, और उसके दामाद लक्ष्मण सिदार 60 साल की आज सुबह उनके ही मकान में लाश मिली है। वहीं एक महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है। बीती रात गला दबाकर दोनों की हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया है। बताया जा रहा है कि लक्ष्मण सिदार घर जमाई बनकर रायकेरा में कई सालों से रहते आ रहा था और उसके दो लड़की और एक लड़का है, तीनों की शादी हो चुकी है।
बताया जा रहा है कि सुकमेत सिदार की जमीन कुछ दिनों पहले ही एनटीपीसी प्लांट में गई थी जिसका मुआवजा उसे मिला हुआ है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि मुआवजे की रकम को लेकर ही हत्या की घटना को अंजाम दिया गया होगा।
आज सुबह हत्या की खबर मिलते ही घरघोड़ा थाना प्रभारी, एसडीओपी के अलावा फारेसिंक एक्सपर्ट की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। हत्या के इस मामले पुलिस परिवार के तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।

Related Posts

Leave a Comment