तालाब में डूबकर अधेड़ ग्रामीण की मौत से मची सनसनी, आगे की कार्रवाई में जुटी पुलिस, नहाते समय घटना होनें की आशंका

by Kakajee News

रायगढ़।  रायगढ़ जिले में शुकव्रार की सुबह तालाब में एक अधेड़ ग्रामीण की तैरती हुई लाश मिलने से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मामला घरघोड़ा थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के अनुसार घरघोड़ा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम रूमकेला में आज सुबह एक ग्रामीण गंगाराम सारथी 52 साल की उपरमुड़ा पुलिया के पास स्थित तालाब में तैरती हुई लाश मिली है। बताया जा रहा है कि नहाने समय गहरे पानी में चले जाने के कारण गंगराम सारथी की मौत हो गई है।
इस घटना की जानकारी मिलते ही घरघोड़ा पुलिस मौके पर पहुंचकर मर्ग पंचनामा कार्रवाई पश्चात शव को पोस्टमार्टम के लिये भेजते हुए आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Posts

Leave a Comment