BIG BREAKING NEWS यहां नहर में मानव कंकाल मिलने से मची सनसनी, पुलिस मौके पर पहुंचकर जांच में जुटी……पढ़िये पूरी खबर

by Kakajee News

बलौदाबाजार। इस वक्त की बड़ी खबर छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार के से मिल रही है जहां नहर में एक मानव कंकाल मिलने से हडकंप मच गई है। घटना की सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई है।


इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार बलौदाबाजार जिले के अंतर्गत आने वाले धौराभाटा क्षेत्र में आज उस वक्त सनसनी फैल गई जब लोगों ने यहां नहर में एक मानव कंकाल देखा। ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दे दी जिसके बाद पुलिस एवं एफएसएल की टीम मौके पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।


मानव कंकाल के आसपास लंबे बाल मिले हैं संभवतः आशंका जताई जा रही है यह कंकाल किसी महिला का होगा। बहरहाल भाटापारा ग्रामीण थाना पुलिस टीम ने कंकाल को सील कर जांच के लिये रायपुर लैब भेज दिया गया है।

Related Posts

Leave a Comment