रायगढ़ में एक 8 साल की बच्ची का नदी में डूबने से मौत हो गई। घटना के बाद जब आसपास के लोगों को मामले की जानकारी हुई, तो उसके शव को पानी से बाहर निकला। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।
मिली जानकारी के मुताबिक जोगीडीपा की रहने वाली सीता सारथी 8 साल शुक्रवार की दोपहर तकरीबन 12 बजे अपनी 2-3 सहेलियों के साथ नहाने के लिए केलो नदी गई थी। समलाई मंदिर घाट के पास बच्चियां नदी में नहाने उतरी और अचानक सीता गहरे पानी की ओर चले गई। इससे वह बाहर नहीं निकल सकी और डूब गई। जब उसकी अन्य सहेलियों ने देखा तो चीखते चिल्लाने लगी। तब मौके पर आसपास के लोगों की काफी भीड़ इक्ट्ठा हो गई। ऐसे मंे स्थानीय युवकों ने बच्ची को बचाने के लिए नदी में छलांग लगा दी। गहरे पानी में उसकी तालाश की गई, लेकिन बच्ची नहीं मिली। तब तक इसकी जानकारी पुलिस को लग चुकी थी। ऐसे में पुलिस की टीम और गोताखोरों के साथ पहुंची और बच्ची को खोजना शुरू किया। जहां तकरीबन आधे घंटे बाद बच्ची का शव पानी में मिला, जिसे युवकों ने बाहर निकाला।
पुलिस तत्काल शव को जिला अस्पताल ले आयी, लेकिन डाॅक्टरों ने उसे मृत बताया। जिसके बाद शव का पंचनामा कर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। वहीं इसकी जानकारी बच्ची के परिजनों को दे दिया गया। फिलहाल मामले में पुलिस आगे की कार्रवाई में जूट गई है।
