हाथियों के चिंघाड़ से गुंजा जंगल, किसान के खेत मे फसल रौंदते उसके बाद आराम करते ड्रोन वीडीयो आया सामने,ग्रामीणों ने बनाया वीडियो

by Kakajee News

कोरबा। करतला परिक्षेत्र में हाथियों का डेरा है ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हया है, करीब 50 हाथी रामपुर-करतला के जंगलों में विचरण कर रहे है वन विभाग सतर्क है और हाथियों के झुंड पर नजर बनाई हुई है।

करतला परिक्षेत्र के रामपुर और करतला के बीच के जंगलों में इन दिनों हाथियों का झुंड आसपास गाँव से लगे जंगलों में विचरण करते नजर आ रहे है।

बताया जा रहा है कि करीब 50 हाथियों का यह दल पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में डेरा जमाए हुए है, जिससे आसपास के गांवों में दहशत का माहौल बना हुआ है।

ग्रामीणों का कहना है कि हाथियों का यह झुंड देर रात खेतों और गांवों की ओर बढ़ता दिखाई दे रहा है, जिससे फसल और जनहानि की आशंका बनी हुई है। कई किसान अपनी फसल की रखवाली के लिए रातभर जागने को मजबूर हैं।

करतला परिक्षेत्र के रामपुर और करतला के बीच के जंगल में स्टॉप डेम में हाथियों का झुंड नहाते हुए नजर आए जो बड़ा मनमोहक था वही स्नान करने के बाद खेत मे फसल को पर नजर आए जहाँ चिंघाड़ से जंगल गूंज उठा उसके बाद हाथियों का झुंड आराम करते नजर आए जिसका वीडियो ड्रोन कैमरे से बनाया गया।

वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नजर बनाए हुए है। विभागीय अधिकारियों के अनुसार, हाथियों की गतिविधियों पर निगरानी रखने के लिए पेट्रोलिंग बढ़ा दी गई है, और ग्रामीणों को सतर्क रहने की सलाह दी गई है। साथ ही, हाथियों को आबादी वाले क्षेत्रों से दूर रखने के प्रयास भी जारी हैं।

वन विभाग ने अपील की है कि ग्रामीण अनावश्यक रूप से जंगल की ओर न जाएं और किसी भी आपात स्थिति में तुरंत वन विभाग को सूचना दें।

इस मामले के हमने वन विभाग के रेंजर से संपर्क करना चाह लेकिन नहीं हो पाया।

Related Posts

Leave a Comment