पत्नी को शराब पीने से रोका, ससुराल पक्ष के लोगों ने दामाद को जमकर कूटा, पीड़ित ने थाने में लिखाई एफआईआर

by Kakajee News

गौरेला पेंड्रा मरवाही। जिले से गौरेला थाना क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है… जहाँ एक किसान को अपनी पत्नी को शराब पिलाने से रोकना भारी पड़ गया। विरोध करने पर ससुराल पक्ष के लोगों ने किसान की जमकर पिटाई कर दी।पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने ससुराल वालों के खिलाफ़ अपराध दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है।

पूरा मामला जिले के गौरेला थाना क्षेत्र के घाटापारा इलाके की है जहा पर रहने वाले किसान इंद्रजीत आर्मो ने अपने ससुराल पक्ष पर घर में घुसकर मारपीट करने का गंभीर आरोप लगाया है। इंद्रजीत ने गौरेला पुलिस को लिखित शिकायत देते हुए बतलाया है कि घटना 9 अक्टूबर की रात करीब 8 बजे की है। जब वह अपने घर पहुंचा तो उनकी पत्नी सविता बाई आर्मो को उनकी सास बिरस बाई और ससुर भंवर सिंह शराब पिला रहे थे।
जिसके बाद इंद्रजीत ने इसका विरोध करते हुए कहा कि मेरी पत्नी को शराब मत पिलाओ। इस बात से नाराज़ होकर सास और ससुर अपनी बेटी को लेकर अपने घर चले गए। कुछ देर बाद ससुर भंवर सिंह अपने साथ नारायण, साजन और निहाल को लेकर मेरे घर फिर पहुंचा। और सभी ने मिलकर मेरे को मां-बहन की गालियां देते हुए जान से मारने की धमकी दी।
साथ ही पीड़ित ने कहा इसके बाद ससुर भंवर सिंह ने अपने साथ लाए बांस के डंडे से मेरे पर हमला किया, जबकि अन्य तीन लोगों ने हाथ-मुक्कों से मारपीट की। घटना में पीड़ित को बाएं कंधे, बाएं हाथ की कलाई और बाईं जांघ में चोटें आई हैं।घटना के दौरान इंद्रजीत के बेटे दुर्गेश और धरमजीत सिंह मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया। इसके बाद पीड़ित ने गौरेला थाने पहुचकर मामले की शिकायत दर्ज कराई तो पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर बीएनएस की धारा 115(2)-BNS, 296-BNS, 3(5)-BNS, 351(3)-BNS के तहत पीड़ित के ससुर भवंर सिंह और नारायण , साजन , निहाल के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले कि जांच शुरू कर दी है।।

Related Posts

Leave a Comment