दुर्गा मंदिर में चोरी, चोरी की सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई घटना , चोरों को खोजने में जुटी पुलिस

by Kakajee News

 

जगदलपुर, कोंडागाँव जिले के बनियागाँव राष्ट्रीय राजमार्ग 30 में स्थित दुर्गा मंदिर में बीती रात चोरों ने धावा बोलते हुए दानपेटी को तोड़कर उसमें से पैसा छोटी करते हुए फरार हो गए, घटना की जानकारी सुबह पता चला जब मंदिर का पुजारी वहां पहुँचे, टूटे दानपेटी व बिखरा समान देख चोरी की वारदात होने का अंदेशा हुआ, जिसके बाद मामले की जानकारी कोतवाली पुलिस को दिया गया, जहाँ मामले की जांच शुरू करने के साथ ही मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज में चोरी की घटना को देखा गया, फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है,
मामले की जानकारी देते हुए मंदिर के पुजारी ने बताया कि रोजाना की तरह गुरुवार की रात को भी मंदिर में ताला लगाने के बाद घर चला गया, देर रात करीब 1 बजे चोर मंदिर में आये और मंदिर का ताला तोड़ते हुए दान पेटी से नगदी चुराकर फरार हो गए, इस पूरी घटना का सीसीटीवी फुटेज शुक्रवार की सुबह देखने को मिला, जब मंदिर का पुजारी वहां पहुँचे थे, मंदिर में लगे सीसीटीवी फुटेज को देखने से चोरी की घटना को अंजाम देते चोर दिखाई दिए, घटना की जानकारी लगते ही मंदिर समिति के सदस्यों ने तत्काल सिटी कोतवाली पुलिस को मामले की जानकारी दी, पुलिस की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। चोरी की इस घटना ने सवालिया खड़े कर दिए है, क्योंकि यह मंदिर नेशनल हाईवे 30 के किनारे स्थित है, जहां 24 घण्टे वाहनों का आना जाना लगा रहता है, इन सबके बाद भी चोरों के हौसले काफी बुलंद थे कि उन्होंने बिना किसी डर के इस चोरी की घटना को अंजाम दिया है, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर चोर की तलाश के साथ ही उसके पहचान में जुटी हुई है,

Related Posts

Leave a Comment