CBSE 10th 12th Result 2023 Date Live Updates : केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE) कक्षा 10वीं, 12वीं का परिणाम 2023 जल्द ही जारी होने वाला है। परीक्षार्थी आधिकारिक वेबसाइट- cbseresults.nic.in, results.cbse.nic.in और cbse.gov.in पर अपना रिजल्ट जारी होने के बाद देखे सकेंगे।
CBSE Result 2023
बोर्ड ने 10वीं कक्षा के एग्जाम के लिए देश में 7250 केंद्र और 12वीं कक्षा के एग्जाम के लिए 6759 परीक्षा केंद्र तैयार किए थे
इन वेबसाइटों पर मिलेगा रिजल्ट
cbseresults.nic.in
results.cbse.nic.in
cbse.nic.in
cbse.gov.in
सीबीएसई रिजल्ट 2023
सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं का रिजल्ट जल्द जारी होने वाला है। विद्यार्थी अपना रिजल्ट बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइटों पर देख सकते हैं। विद्यार्थियों को उनकी मार्कशीट और सर्टिफिकेट डिजीलॉकर पर मिलेंगे। इसके लिए पहले से ही उन्हें डिजीलॉकर पर अकाउंट बना लेना चाहिए।
CBSE 12th Result 2023
सीबीएसई के रीजनल ऑफिसर विजय सिंह ने बताया कि 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षाओं के नतीजों के 10 मई को ही जारी किए जाएंगे, अभी ऐसा नहीं कह सकते। लेकिन यह तो तय है कि रिजल्ट मई माह में ही जारी किया जाना है, अगर आखिरी समय में किन्हीं अपरिहार्य कारणों से योजना में कोई आकस्मिक बदलाव न हो।
CBSE Result 2023
सीबीएसई का परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbseresults.nic.in पर जारी होगा। इसके अलावा, कक्षा 10वीं, 12वीं की मार्कशीट भी डिजिलॉकर ऐप पर उपलब्ध होगी। आवेदकों को अपने सीबीएसई स्कोरकार्ड डाउनलोड करने के लिए अपने रोल नंबर और स्कूल नंबर भरने होंगे।
CBSE Class 10, 12 Results 2023
सबसे पहले सीबीएसई की आधिकारिक वेबसाइट- cbse.gov.in, cbseresults.nic.in पर जाएं।
वेबसाइट के होमपेज पर सीबीएसई कक्षा 10वीं या 12वीं के रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
स्क्रीन पर एक लॉगइन विंडो दिखाई देगी।
सीबीएसई कक्षा 10 या 12 का रोल नंबर दर्ज करें।
संबंधित कक्षा, 10 या 12 का स्कोरकार्ड स्क्रीन पर दिखाई देगा।
आगे के संदर्भ के लिए सीबीएसई कक्षा 10 और 12 परिणाम 2023 डाउनलोड करें।
डिजीलॉकर पर ऐसे मिलेगी मार्कशीट
सबसे पहले Digilocker.gov.in पर जाएं।
इसके बाद सीबीएसई रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
अब आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
मार्कशीट सबमिट करें और देखें।
cbse result 2023 date
इस साल सीबीएसई की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षा में 38 लाख से अधिक छात्र पंजीकृत हुए थे। इनमें से दसवीं कक्षा में 21, 86, 940 और बारहवीं कक्षा में 16,96,770 छात्र पंजीकृत हुए थे। बोर्ड ने 10वीं कक्षा के एग्जाम के लिए देश में 7250 केंद्र और 12वीं कक्षा के एग्जाम के लिए 6759 परीक्षा केंद्र तैयार किए थे
cbse 12th result 2023
सीबीएसई कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 21 मार्च 2023 के बीच आयोजित की गई थी। जबकि सीबीएसई कक्षा 12 बोर्ड परीक्षा 15 फरवरी से 5 अप्रैल 2023 तक चली थी।
