साल का पहला चंद्र ग्रहण आज भारतीय समय के अनुसार यह चंद्र ग्रहण आज रात 08 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा जो देर रात 01 बजकर 01 मिनट पर खत्म हो जाएगा। यह एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा जिसे पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण भी कहा जाता है। 130 साल बाद बुद्ध पूर्णिमा और चंद्र ग्रहण का एक साथ दुर्लभ संयोग है। यह चंद्र ग्रहण तुला राशि और स्वाति नक्षत्र में लग रहा है।
आज रात चंद्र ग्रहण पर चार राशि वालों को रहना होगा सावधान
आज रात को लगने वाला चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया ग्रहण होगा। शास्त्रों में इस तरह के ग्रहण का कोई खास प्रभाव नहीं होता है। लेकिन फिर भी कुछ राशि वालों पर इस ग्रहण का नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है। ग्रहण के दौरान चंद्रमा तुला राशि में मौजूद रहते हुए केतु से पीड़ित रहेंगे। मिथुन, कर्क, तुला और मकर राशि वालों का सावधान रहना होगा।
15 दिनों के अंतराल पर दो ग्रहण
आज रात साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। इसके पहले 20 अप्रैल को भी साल का पहला सूर्य ग्रहण लग चुका है। आज लगने वाला यह चंद्र ग्रहण उपच्छाया ग्रहण होगा जो रात के 08 बजकर 44 मिनट से शुरू हो जाएगा। इसके बाद साल 2023 का दूसरा ग्रहण 28 अक्तूबर 2023 को होगा।
12 साल बाद चंद्र ग्रहण पर बना दुर्लभ संयोग
आज रात को साल का पहला चंद्र ग्रहण देखने को मिलेगा। आज होने वाला यह चंद्रग्रहण बहुत ही दुर्लभ योग में योग होगा, दरअसल 12 साल के बाद इस चंद्र ग्रहण पर चतुर्ग्रही योग का निर्माण होगा। यह ग्रहण लगभग 4 घंटे 15 मिनट तक चलेगा। आज होने वाले इस चंद्र ग्रहण पर बुध, सूर्य, गुरु और राहु मिलकर चतुर्ग्रही योग का निर्माण करेंगे।
आज रात इतने बजे से शुरू होगा चंद्र ग्रहण
आज रात को साल का पहला चंद्र ग्रहण लगेगा। इस ग्रहण की शुरूआत आज रात करीब 08 बजकर 45 मिनट से शुरू हो जाएगा। यह ग्रहण भारत में नहीं देखा जा सकेगा। इस कारण से इसका सूतक काल मान्य नहीं होगा। यह चंद्र ग्रहण एक उपच्छाया चंद्र ग्रहण होगा। जिसमें चांद के आकार में किसी भी तरह का बदलाव नहीं देखने को मिलेगा। इसमें चांद के ऊपर हल्की सी धूल भरी आंधी के रूप चांद दिखाई देगा।
गर्भवती महिलाओं को क्यों नहीं देखना चाहिए ग्रहण
ग्रहण जब-जब लगता है तब इसका नकारात्मक प्रभाव गर्भवती महिलाओं पर जरूर होता है। ग्रहण का प्रभाव गर्भ में पल रहे बच्चों पर नकारात्मक रूप से पड़ता है। ग्रहण के दौरान अच्छी किरणें नहीं निकलती है इसलिए गर्भवती महिलाओं को ग्रहण नहीं देखना चाहिए और ग्रहण के दौरान विशेष सावधानी बरतनी चाहिए।
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाएं क्या करें और क्या न करें
चंद्र ग्रहण के दौरान चांद की किरणें अशुद्ध हो जाती है इसलिए गर्भवती महिलाओं को चंद्र ग्रहण नहीं देखना चाहिए।
जब भी ग्रहण की घटना घटे तब ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं का घर से बाहर नहीं निकलना चाहिए।
चंद्र ग्रहण के दौरान गर्भवती महिलाओं को किसी भी तरह का कोई काम नहीं करना चाहिए।
इस दौरान गर्भवती महिलाओं को खाना पकाने या खाने से बचना चाहिए।
ग्रहण के दौरान महिलाओं को कुछ भी काटना या सिलाई नहीं करना चाहिए।
ग्रहण की समाप्ति होने पर स्नान अवश्य करना चाहिए।
-ग्रहण के दौरान घर पर ही रहना चाहिए। किसी भी तरह की यात्रा करने से बचना चाहिए।
