पैसे की आवश्यकता होने पर पड़ोस में घुसा, बुजुर्ग महिला के जाग जाने पर गला दबाकर ले ली जान, कान फाड ले गया नकली आर्टिफिशियल इयररिंग्स, दो हत्यारे गिरफ्तार

by Kakajee News

बालोद । लूट के इरादे से घुसकर बुजुर्ग महिला की हत्या करने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, बालोद जिले के रनचिरई थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है, असली गहने समझ कर नकली कान की बाली निकालने हत्यारों ने महिला के कान कांट डाले थे पुलिस द्वारा दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है वहीं लूट की संपत्ति भी जब्त की गई है। दरअसल दीपावली का खर्चा निकालने दोनों आरोपियों ने इस लूट की घटना को अंजाम दिया था लेकिन वह अब दिवाली भी नहीं बना पाएंगे हत्या के 24 घंटे के भीतर ही मामले को सुलझा लिया है।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक मोनिका ठाकुर ने बताया कि रनचिरई थाना क्षेत्र के ग्राम पाउवारा से मोबाइल के जरिए पुलिस को सूचना दी गई कि पुराने मकान में पुनवंतिन देशलहरे उम्र 70 वर्ष अकेले रहती थी जो की अमृत हालत में खाट पर पड़ी हुई है उसके कान फटे हुए हैं और जेवर गहने गायब हैं, इसके बाद प्रार्थी की शिकायत पर थाने में अपराध पंजीबद्ध कर मौके पर पहुंचे पुलिस ने जांच शुरू कर दी प्रथम दृष्टि या लूट के इरादे से हत्या किए जाने का मामला सामने आया था इसके बाद विभिन्न धाराओं के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।
पड़ोसी निकला हत्यारा
पुलिस द्वारा घटनास्थल पर डॉग स्क्वायड फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट एवं फॉरेंसिक ऑफिसर्स की मदद लेकर जांच पड़ताल शुरू की गई जांच के दौरान संदेही भूपेश चंदेल और विनोद दिवाकर से पूछताछ करने पर दीपावली त्यौहार में पैसे की आवश्यकता होने पर लूट के नियत से घुसकर हत्या किए जाने की बात सामने आई दरअसल घर में घुसकर वे चोरी करने का सामान ढूंढ रहे थे तभी मृतिका जाग गई जिसके बाद मृतका का मुंह और गला दबाकर हत्या कर दिया गया कान में पहले आर्टिफिशियल इयररिंग्स को असली समझ कर उन्होंने उसके कान फाड़ डाले और गले में चांदी का चैन था उसे भी लूट लिए थे उसे साथ में सारी कहानी स्पष्ट हुई जिसके बाद दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।

Related Posts

Leave a Comment