ट्रक की ठोकर से बाईक सवार युवक की मौके पर मौत

by Kakajee News

धमतरी जिले में फिर एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है, जहां एक बाईक चालक की बड़ी वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई।वही सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डोमन साहू घटनास्थल पहुंचे कर मृतक को जिला अस्पताल लाया। वही हसदे के बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आक्रोश जताया।
मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कलारतराई निवासी अशोक सिन्हा बाइक से कुछ काम से कही गया हुआ था।वही काम खत्म कर के अपने घर लौट रहे था। तभी अर्जुनी थाना क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम कोलियारी के चौक में आन्ध्र प्रदेश पासिंग ट्रक ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। ट्रक के नीचे अशोक बुरी तरह से फंस गए थे। सूचना मिलते ग्रामीण एकत्रित हो गए। इस दौरान ग्रामीण आक्रोशित हो गए और कुछ समय के लिए आवागमन बाधित हो गया।
आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि आए दिन बेलगाम तेज रफ्तार गाड़ियों के चलते किसी न किसी की मौत हो रही है।इन तेज रफ्तार वाहनों पर जल्द लगाम लगाया जाए अगर ऐसा नहीं होता है तो आए दिन किसी न किसी की मौत इन सड़क हादसे में होते रहेगी।वही सूचना मिलने पर वरदान एंबुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डोमन साहू घटनास्थल पहुंचे कर मृतक को जिला अस्पताल लाया। पुलिस आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Related Posts

Leave a Comment