क्लास में छात्र के बैंच के नीचे 8 फिट का विशालकाय अजगर, मची अफरा-तफरी, रेस्क्यू करके छोड़ा गया जंगल में

by Kakajee News

कोरबा। मौसम का मिजाज बदलते हैं सांप निकालने की घटना लगातार सामने आ रही जहां पहली घटना सामने आई शनिवार के लगभग 10:00 बजे जहां एसईसीएल स्थित आत्मानंद पब्लिक स्कूल में कक्षा नवी के क्लास रूम में विशालकाय 8 फीट का अजगर निकलने से हड़कंप मच गया।
बताया जा रहा है कि कक्षा नवमी में गणित विषय की पढ़ाई चल रहा था जिसमें शिक्षक बच्चों को पढ़ने में लगे हुए थे वही बच्चे बड़े ध्यान से पढ़ाई कर रहे थे पीछे बेंच में एक छात्रा के पैर के पास 8 फीट का विशालकाय अजगर कुंडली मार बैठा हुआ था अचानक अजगर के फुंकार सुनकर भाग खड़ा हुआ जहां क्लास में हड़कप पहुंच गया और सभी छात्र और पढ़ रहे शिक्षक क्लासरूम से बाहर निकल आए वही देखते ही देखते बच्चों की भीड़ एकत्रित हो गई और शिक्षकों ने सावधानी बरते हुए तत्काल इसकी सूचना वन विभाग के रेस्क्यू टीम को दी गई मौके पर पहुंचे स्नेक कैचर उमेश यादव अपने साथी के साथ मौके पर पहुंचे और रेस्क्यू कर उसे सुरक्षित पड़ा तब जाकर शिक्षक और बच्चों ने राहत की सांस ली।
कोरबा जिले के बालकों नगर, जामबहार क्षेत्र में शुक्रवार की देर रात लोगों में दहशत का माहौल तब बन गया जब एक लगभग 5 फीट लंबा जहरीला नाग (कोबरा) सुनील उरांव के घर में दिखाई दिया ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना स्थानीय सर्प मित्र सोमैया पांडेय और उमेश यादव टीम को दी। सूचना मिलते ही मौके पर पहुंचे और नाग को सुरक्षित तरीके से पकड़ा गया। जो कि काफी आक्रामक था कुछ समय तक यह दृश्य देखने के लिए आसपास भारी भीड़ जमा हो गई।
सर्प मित्र टीम ने बताया कि यह भारतीय कोबरा (Indian Spectacled Cobra) प्रजाति का सांप है, जो अत्यंत जहरीला होता है इसमें न्यूरोटॉक्सिक जहर पाया जाता हैं। उसे पकड़ने के बाद वन विभाग को सूचित करके सुरक्षित जंगल क्षेत्र में छोड़ा गया।
मकान मालिक ने बताया कि घर पर रख तबेले में कुंडली मारकर नाक साफ बैठा हुआ था अचानक बर्तन पर नजर पड़ने पर यह घटना सामने आई जहां इसकी सूचना इस कैसे की टीम को दी गई।

Related Posts

Leave a Comment