कार ने मचाया कहर, तीन गायों की मौके पर मौत, घर में घुसी कार, चालक गिरफ्तार

by Kakajee News

 

भाटापारा शहर में सोमवार देर शाम एक तेज रफ्तार कार चालक ने रेस्ट हाउस से लेकर सिटी मॉल तक सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। अनियंत्रित कार ने रास्ते में तीन गायों को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार कार इतनी तेज गति में थी कि चालक उसे काबू नहीं कर सका और सिटी मॉल के सामने एक घर की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसा। घटना के बाद आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई।

सूचना मिलते ही भाटापारा शहर पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी कार चालक को गिरफ्तार किया। उसकी पहचान यशवंत पटेल, निवासी महुआपाली (जिला रायगढ़) के रूप में हुई है।

पुलिस अब यह जांच कर रही है कि दुर्घटना का कारण चालक की लापरवाही, नींद, शराब सेवन या वाहन की तकनीकी खराबी (ब्रेक फेल) तो नहीं थी।

फिलहाल कार को जब्त कर लिया गया है और मामले की विस्तृत जांच भाटापारा शहर थाना पुलिस द्वारा जारी है।

Related Posts

Leave a Comment